टीके की दोनों डोज लेने वाले 99 फीसदी को नहीं जकड़ सका कोरोना, देखें आंकड़े

कोरोना की दूसरी लहर की दहशत के बीच राहत देने वाली खबर ये है कि कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लेने वाले 99.79 फीसदी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इन्हें कोरोना नहीं जकड़ सका। जबकि पहली डोज लेने वाले 99.87 प्रतिशत लोगों को कोरोना नहीं हुआ। मंडल के पांचों जिलों में दोनों डोज लेने वाले महज 407 लोग संक्रमित हुए हैं।

 

कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण से संक्रमण का खतरा घटा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले15 जनवरी से 23 मई 2021 तक के आंकडे़ भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। मुरादाबाद मंडल में 1,91,850 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए इस अवधि में वैक्सीन की दोनों डोज लीं थीं। उनमें से सिर्फ 407 यानी 0.21 प्रतिशत लोग ही संक्रमित हुए। दोनों डोज लेने वालों में कुल 99.79 लोग कोरोना के संक्रमण की चपेट से बाहर रहे।

 

इसी तरह 6,67,727 लोगों ने पहली डोज ली थी। उसमें से 873 लोग संक्रमित हुए। यानी पहली डोज लेने वाले 99.87 प्रतिशत लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। पहली डोज लगवाने वाले लोगों में सिर्फ 0.13 प्रतिशत ही संक्रमित हुए। इन संक्रमितों में भी ज्यादातर केस मुरादाबाद में रिपोर्ट किए गए। आंकड़ों की मानें तो टीकाकरण एक सुरक्षा कवच जरूर है जिसके सहारे कोरोना को मात दी जा सकती है।

यह आंकड़े उन लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं जो अब तक किसी वजह से टीकाकरण से परहेज करते रहे हैं। लोगों की गलतफहमी भी दूर हो रही हैं। अतीत में बहुत से लोगों में यह गलतफहमी थी कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन इन आंकड़ों ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे केस न्यूनतम हैं। टीकाकरण कराने वाले एकप्रतिशत से भी कम लोग संक्रमित हुए हैं जबकि दूसरी लहर में कोरोना का वायरस बहुत ताकतवर हो गया है। अच्छी बात यह है कि अब लोग खुद टीकाकरण के लिए आगे आने लगे हैं। ऑनलाइन अपना पंजीकरण करा रहे हैं। -डॉ. नवीन रस्तोगी, सर्विलांस अधिकारी मुरादाबाद मंडल

 

 

यह भी देखे:-

एसएसपी के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम करप्शन फ्री इंडिया ने सौंपा ज्ञापन
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ साईट 4 ग्रेनो में विजय महोत्सव शुरू, कल से होगा रामलीला का मंचन
विस्तृत रिपोर्ट : विश्व में कोरोना से 5000 से ज्यादा मौत, देश में 89 लोग संक्रमित, नोएडा में भी मि...
राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आईजीसी 2018 शिविर : बालक वर्ग में कामेश गुप्ता व बालिका वर्ग में शमा परवीन बने बेस्ट कैडेट्स
यूपी: शुरू हो रही है 25 जुलाई से शुरू  कांवड़ यात्रा- मुख्यमंत्री योगी , तैयारियां पूरी करने के निर्...
चंद्रग्रहण: 150 साल बाद दुनिया ने देखा अनोखा चाँद
यूथ फॉर सेवा द्वारा नवोदित-2019 का आयोजन
DU Admission 2021: शुरू हुई दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले की प्रक्रिया, देखें दिशा-निर्देश
UP Assembly Election 2022: BJP व निषाद पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा आज
किसान एकता संघ हुई दो फाड़, इन पदाधिकारियों ने संगठन छोड़ा
कोरोना से निपटने में प्रशासन की मदद करेंगे सैन्य बल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से की ब...
LIVE: राज्यसभा से गुलाम नबी आजाद की विदाई, आतंकी घटना को याद करके भावुक हुए PM मोदी
टाटा ग्रुप का हो जाएगा एयर इंडिया? कर्ज में डूबी एयरलाइन पर इस माह दर्ज होगी बोली
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक
नौकरी छूटी, घर भी गया ...दंपती ने राजमा-चावल बेचकर बनाई पहचान