DSSSB Recruitment 2021: दिल्ली में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के पदों पर ढेरों नौकरियां, यहां से जानिए पूरी डिटेल

राजधानी दिल्ली में 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएट लेवल पर हजारों की संख्या में नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां टीचिंग और नॉन टीचिंग दोनों पदों के लिए हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) असिस्टेंट टीचर, पटवारी और हेड क्लर्क समेत कई पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी और 24 जून 2021 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

 

टीचिंग के साथ नॉन टीचिंग पदों पर भी बंपर भर्ती:
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से कुल 7,236 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें TGT के लिए 6,258, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी के लिए 554, असिस्टेंट टीचर नर्सरी के लिए 74, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एलडीसी के लिए 278, काउंसलर के लिए 50, हेड क्लर्क के लिए 12 और पटवारी के लिए 10 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं।

 

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता:
पीजीटी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से किसी भी संबंधित विषय में ग्रेजुएट और सीटीईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य है। वहीं असिस्टेंट प्राइमरी टीचर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट और एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा या संबंधित विषय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। असिस्टेंट टीचर नर्सरी को इंटरमीडिएट और नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग (NTT) या बीएड पास होना जरूरी है। जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट को 10वीं पास और 35 वर्ड पर मिनिट की अंग्रेजी टाइपिंग और 30 वर्ड पर मिनट की हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार को मनोविज्ञान/एप्लाइड साइकोलॉजी में स्नातक या मास्टर की डिग्री चाहिए। हेड क्लर्क के लिए किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए और पटवारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।

क्या होगी चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन Tier I /Tier II परीक्षा और स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

 

यह भी देखे:-

बुलंदशहर में गूंजा "हर हर महादेव", तृतीय विशाल कांवड़ शिविर बना आस्था और सेवा का संगम
राजेश पायलट शिक्षा समिति के द्वारा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गय...
JEE Main 2021 Admit Card: जेईई मेन तीसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 20 जुलाई से एग्जाम
जम्मू-कश्मीर: सांबा में लगातार दूसरे दिन दिखे चार संदिग्ध ड्रोन, आर्मी कैंप के पास नजर आए
सीएम योगी ने बुलाई बैठक, कोविड नियमों का हो सख्ती से पालन, त्यौहारों पे कोई रोक नही, सतर्कता ज़रूरी
Train News: बिहार के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 24 जून से फिर पटरी पर दौड़ेंगी आठ जोड़ी स्पेशल यात्...
मोदी सरकार ने किसानों को दिया एक और बेहतरीन तोहफा
कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा बढ़ा, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्‍यों को लिखा पत्र, दिए ये न...
कोरोना से बचाव: खाने में क्या खाएं और क्या नहीं, यहां जानें संक्रमित होने से कैसे बचा सकते हैं खुद क...
पत्रकार व सामाजिक चिंतक नंद गोपाल वर्मा नेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड 2020 से नवाजे गए
टिकैत ने कहा- मानसून सत्र तक चलेगी किसान संसद, कृषि कानून रद्द होने तक चलेगा आंदोलन
न्याय : मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले को आजीवन कारावास
ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़की तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंजूरी, 416 करोड़ की लागत से बनेंगे दो स्...
श्री रामलीला कमेटी  साइट 4  द्वारा रावण के साथ साथ कोरोना रूपी दानव के पुतले का भी किया गया दहन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अगले महीने से लगेगा टोल, एनएचएआई ने मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव 
ग्रेटर नोएडा: दीपावली मिलन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का आह्वान – "रोशनी का पर्व ...