CBI New Director: सुबोध कुमार जायसवाल बने सीबीआई के नए निदेशक

नई दिल्ली। सीआइएसएफ के महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) के नए प्रमुख होंगे। नए प्रमुख के लिए सोमवार को जिन तीन नामों का पैनल तैयार हुआ उसमें सबसे वरिष्ठ होने के कारण महाराष्ट्र कैडर के जायसवाल सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें सीबीआइ निदेशक बनाए जाने की अधिसूचना मंगलवार रात जारी कर दी गई। सीबीआई निदेशक का कार्यकाल दो साल के लिए तय है। बीते फरवरी महीने में आरके शुक्ला के रिटायर होने के बाद देश की शीर्ष जांच एजेंसी के प्रमुख का पद रिक्त चल रहा था।

बीते चार महीने से सीबीआइ के अपर निदेशक प्रवीण सिन्हा अस्थायी तौर पर जांच एजेंसी के निदेशक के तौर पर काम देख रहे थे। 22 सितंबर 1962 को जन्मे जायसवाल 1985 बैच के आइपीएस हैं। महाराष्ट्र कैडर में होने के कारण वे मुंबई के पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र के डीजीपी भी रहे चुके हैं। वे नौ साल तक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रा) में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने रा में रहते हुए तीन साल तक अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी निभाई।

पैनल में थे सबसे वरिष्ठ

सीबीआइ के नए निदेशक के लिए सोमवार को जिन तीन नामों का पैनल तय हुआ उसमें जायसवाल सबसे वरिष्ठ थे। अन्य दो नाम गृह मंत्रालय के विशेष सचिव वीएसके कौमुदी और एसएसबी के महानिदेशक केआर चंद्रा के थे। सीबीआइ के नए प्रमुख की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तय एक नियम के चलते इस दौड़ में शामिल दो प्रमुख नाम विचार करने से पहले ही बाहर हो गए।

 

यह भी देखे:-

नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, सोनिया ने बताया ...पढ़ें पूरी खबर
बिलासपुर में मदद के बहाने एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर उड़ाई रकम
Farmer's Protest: गर्मियों से बचाव के लिए किसानों की तैयारी तेज, टीकरी बॉर्डर पर भी बन रहे पक्के मका...
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पैंक्रियाटिक कैंसर और किडनी ट्रांसप्लांट पर जागरूकता सत्र, रोबोटि...
धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान
हिमाचल हस्तशिल्प के निर्यात को नई उड़ान! धर्मशाला में EPCH संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन
मेहनत और हौसले को सलाम: इन महिलाओं ने समाज में बनाई अपनी पहचान, लिखी खुद की तकदीर
आईईसी कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
गूगल ने डिजिटल पेमेंट एप पेटीएम  को प्ले स्टोर से हटाया, जानिए क्यों 
दिल्ली- नोएडा बार्डर अभी भी सील : पुलिस कमिश्नर
वीर शिरोमणि महाराज सुहेलदेव जी बैस की जयंती का आयोजन
TATA PROJECT LIMITED समूह को मिला जेवर एयरपोर्ट के निर्माण का ठेका
"हिमानी मीणा को आईएएस बनने पर जेवर विधायक ने दी बधाई"
बहराइच की डीएम मोनिका रानी को मिला प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2023
जल संरक्षण के लिए दिया ज्ञापन , तालाबों की सफाई की मांग
नोएडा/ गौतमबुद्ध नगर में COVID के कारण कोई मौत नहीं : सीएमओ