Coronavirus Fake News Alert: वैक्सीन लगवाने वालों की होगी मौत फ्रांस के वैज्ञानिक के हवाले से फैली अफवाह

फ्रांस के नोबल पुरस्‍कार विजेता लुक मोंटेग्नियर (Luc Montagnier) का हवाला देते हुए फेक ई मेल में बताया गया है कि कोरोना वैक्सीन लेने वालों की मौत निश्चित है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रसारित एक इमेज में कोविड -19 वैक्‍सीन के बारे में किए जा रहे दावे का खंडन किया है. इस इमेज में फ्रांस के नोबल पुरस्‍कार विजेता लुक मोंटेग्नियर (Luc Montagnier) का हवाला देते हुए यह दावा किया गया है कि कोई भी वैक्‍सीन लेने वाले लोगों के बचने की कोई संभावना नहीं है.

पीआईबी ने किया अफवाह का खंडन

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय ने इस दावे को निराधार बताया है. सरकार ने कहा है कि कोविड-19 टीके पूरी तरह सुरक्षित है. सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस प्रकार की सामग्री का प्रसार करने से बचे.

 

मौत की गारंटी वाला दावा झूठा

फ्रांस के नोबल पुरस्‍कार विजेता लुक मोंटेग्नियर (Luc Montagnier) का हवाला देते हुए फेक ई मेल में बताया गया है कि कोरोना वैक्सीन लेने वालों की मौत निश्चित है. जो कि पूरी तरह से गलत और भ्रामक है. जी न्यूज भी ऐसी किसी अफवाह से बचने की सलाह देता है.

भारत में कोरोना महामारी से गई तीन लाख से ज्यादा जान

देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 69 से ज्यादा हो चुकी है. अबतक 3 लाख 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत (Coronavirus Death) हो चुकी है. अमेरिका और ब्राजील (America and Brazil) के बाद भारत तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां पर कोविड-19 से 3 लाख लोगों की मौत हुई है. अमेरिका में 6 लाख 4 हाजर 82 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि ब्राजील में 4 लाख 49 हजार 185 लोगों की मौत हुई है.

यह भी देखे:-

जिलाधिकारी कार्यालय पर वकीलों का प्रदर्शन, जानिए वजह
136वीं बोर्ड बैठक में दर्जनभर महत्वपूर्ण निर्णय, खरीदारों को बड़ी राहत
रोल बॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
भाजपा ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया आंबेडकर जयंती,केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय कार...
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में "इन्वेंटर चैलेंज 2024" का भव्य आयोजन
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जारी की एडवाइजरी: सर्दी और कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए अपनाएं ये उपाय,...
UP Budget Session 2021: CM ने विपक्ष पे साधा निशाना बोले- किसानों की जमीन कब्जाने वाले अब बने हैं हि...
पुलिस महकमे में तबादले, शासन ने किया चार एडिशनल एसपी का ट्रांसफर
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में 81 साल के व्यक्ति समेत 7 ने जीती कोरोना से जंग
हनुमंत कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़
गौतमबुद्धनगर: चेतन को बनाया गया महामंत्री, भाजयुमो के कार्यकारिणी का हुआ घोषणा
कोरोना के रोगी भगवान भरोसे : ऑक्सीजन के साथ डॉक्टरों का संकट, 150 से ज्यादा छुट्टी पर निकले
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल 
आज का पंचांग , 6 जुलाई 2020 , जानिए शुभ अशुभ मुहूर्त 
रेटिंग से आप जान पाएंगे 'किस सोसाइटी में कितनी बढ़ियां हैं मेनटेनेंस सेवाएं '
खतरे की घंटी : पराली के धुएं ने बिगाड़ दी दिल्ली-एनसीआर की हवा, आज और गिरेगा स्तर