डॉ. हर्षवर्धन ने कहा-स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर करने की जरूरत, कोरोना संकट के दौरान बेतहाशा बढ़ी मांग

 

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड के प्रकोप में अप्रत्याशित तौर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग बढ़ी है। हमारी स्वास्थ्य सुविधाएं और कार्यबल वर्तमान में महामारी को नियंत्रित करने से संबंधित गतिविधियों की अधिकता से भरे हुए हैं। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हासिल करने और गैर संक्रामक रोगों (एनसीडी) के कारण समय से पहले होने वाली मौतों को कम करने के लिए देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बदलने की जरूरत है। सार्वजनिक स्वास्थ्य का दृष्टिकोण सतत तौर पर विकास लक्ष्य में किसी को भी नहीं छोड़ना रेखांकित करता है और सभी शेयरहोल्डरों से इस मामले में कार्रवाई का आह्वान करता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एनसीडी (गैर संक्रामक रोग) का डेटा हमारे लिए उम्मीद की किरण है; जबकि 70 फीसद वैश्विक मौतें एनसीडी के कारण होती हैं। भारत में यह लगभग 63 फीसद है। हम भारत सरकार द्वारा निवेश के कारण 2015-2019 से एनसीडी से संबंधित समय से पहले होने वाली मौतों को 503 से 490 प्रति 100,000 जनसंख्या तक कम करने में सक्षम हुए हैं।

ज्ञात हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से देश में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होता नजर आ रहा है। 40 दिनों बाद आज 2 लाख से भी कम कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने आज सुबह बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,96,427 नए मामले सामने आए और 3,511 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद  कुल संक्रमितों का अब तक का आंकड़ा 2,69,48,874 हो गया और  कुल मौतों की संख्या 3,07,231 है। वहीं 24 घंटों में 3,26,850 लोगों ने कोराना वायरस को मात दे दिया।

यह भी देखे:-

मुस्लिम बुद्धिजीवी जनसंख्या नियंत्रण पर हुए राजी , असम के मुख्यमंत्री सरमा के साथ बैठक
पीएम के भाषण कौन लिखता है, कितना ख़र्च आता है, जानें पूरी खबर
अचार सहिंता लागू होते ही हटने लगे होर्डिंग व बोर्ड
किसान एकता संघ हुई दो फाड़, इन पदाधिकारियों ने संगठन छोड़ा
जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन मार्च 2019 के पहले सप्ताह में संभव
एसीईओ ने सेक्टर 2 व 3 की आरडब्ल्यूए के साथ की बैठक
COVID 19 : अच्छी खबर, GIMS से पांच मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
सरदार पटेल विद्यालय ने अपने स्थापना दिवस पर दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश
नदी विज्ञानी ने पीएम-सीएम को भेजा पत्र: काशी में अब नहीं रहा गंगा का अर्धचंद्राकार स्वरूप, भुगतने हो...
बंगाल में दीदी की हैट्रिक, असम में फिर बीजेपी सरकार, केरल में दोबारा लाल परचम, तमिलनाडु में स्टालिन ...
"कश्मीर जीतने में तालिबान करेगा हमारी मदद", इमरान खान की पार्टी नेता के बिगड़े बोल; किया बड़ा दावा
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम
17 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
लखनऊ के मडियांव में पति ने पत्नी को अवैध संबंध के चलते चाकू मारकर उतारा मौत के घाट.
Fastag यमुना एक्सप्रेस-वे पर है 'बेकार', जानें क्या है वजह
Kisan Andolan LIVE Update: नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, मोहाली व पंचकूला में किसानों और पुलिस ...