भाई मंत्री, पत्नी असिस्टेंट प्रोफेसर, फिर भी गरीब! 70 हजार से अधिक कमाने वाली के पति को EWS के प्रमाण पत्र पर नौकरी

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई का ईडब्ल्यूएस (Economically Weaker Section) के प्रमाण पत्र पर सिद्धार्थ विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के मामला अब बिहार में भी गरमाने लगा है। गरीबी के आधार पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर अरुण द्विवेदी के बड़े भाई डॉ. सतीश द्विवेदी योगी सरकार में तो मंत्री हैं और उनकी पत्नी भी प्रति महीने 70 हजार रुपये से अधिक महीना कमाती हैं। उनकी पत्नी डा.विदुषी दीक्षित मोतिहारी के एमएस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

भाई मंत्री, पत्नी असिस्टेंट प्रोफेसर फिर भी गरीब और ईडब्ल्यूस के प्रमाण पत्र पर नौकरी ले ली। लॉकडाउन में कॉलेज बंद हैं। मगर सोमवार को मोतिहारी के शैक्षणिक से लेकर राजनीतिक हलकों में इस बात की जबरदस्त चर्चा रही। एमएस कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेजों में भी इस बात की चर्चा होती रही। आखिर मंत्री के भाई और असिस्टेंट प्रोफेसर के पति ने गरीबी का प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी कैसे ले ली।

इस संबंध में डा.विदुषी दीक्षित से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन लगातार बंद आया। उनसे संपर्क होने और उनका पक्ष आने पर उसे प्रकाशित किया जाएगा। इस संबंध में एमएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि विदुषी दीक्षित की बहाली बीपीएससी के माध्यम से 2017 में हुई थी। वे यहां मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कॉलेज के वित्त प्रभाग के सूत्रों के अनुसार सातवें वेतनमान के बाद उनका वेतन अन्य भत्ता के साथ 70 हजार से अधिक है।

यह भी देखे:-

'विराट' होंगे कोहली: 72 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, टी-20 के बनेंगे सबसे बड़े बल्लेबाज
जंतर-मंतर : हमें गुंडागर्दी से क्या मतलब- टिकैत
ग्रेटर नोएडा: बालिका इंटर कॉलेज के पास सीवर जाम, छात्राओं को हो रही फ़जीहत
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन
Up Election 2022 : गौतमबुद्ध नगर , जानिए 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर की कार्यकारिणी का गठन
IIT Ropar: आईआईटी रोपड़ ने फ्री ऑनलाइन डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स किया लांच 12वीं पा...
किसान बेरोजगार सभा का ओप्पो कंपनी को चेतावनी, अगर स्थानीय युवाओं को नौकरी से किया बाहर तो नहीं चलने ...
बेकाबू कार के नाले में गिरने से 2 की मौत,एक 3 की हालत गंभीर
गोरखपुर दौरा: आज दो विश्वविद्यालयों की सौगात देंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
जमालपुर कांड के बाद दनकौर पुलिस हुई सतर्क, लोगों से की अपराधिक घटनाओं की तुरंत जानकारी देने की अपील
27 एकड़ में एचसीएल करेगा पौधारोपण, ग्रेनो प्राधिकरण व जिला प्रशासन के साथ त्रिपक्षीय समझौता पर हस्ता...
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से द्रोण गौशाला दनकौर को मिली बड़ी धनराशी
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : वानर सेना ने समुंद्र पर बनाया पुल, लंका पहुंचे अंगद
दिल्ली को थी दहलाने की साजिश ; AK-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
अनीस अहमद बने सपा के दादरी नगर के नगर अध्यक्ष