हर माह बन रही 8.5 करोड़ वैक्सीन, पर मई के पहले तीन हफ्ते में आवंटन 3.6 करोड़ का

सरकार द्वारा देश में बन रही वैक्सीन का हिसाब सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया है। इसमें  बताया गया है कि देश में हर माह करीब 8.5 करोड़ वैक्सीन के डोज बन रहे हैं। मई के शुरुआती तीन हफ्तों में टीकाकरण के लिए राज्यों को 3.6 करोड़ वैक्सीन दी गई है। पूरे माह का आंकड़ा इसी आधार पर जोड़े तो यह करीब पांच करोड़ होगा। ऐसे में सवाल लाजिमी है कि बची करीब 3.5 करोड़ वैक्सीन की खुराक कहां जा रही हैं और देश में किल्लत क्यों हो रही है?

 

देश में वैक्सीन की कमी के कारण कई राज्यों ने 18 प्लस आयु के लोगों का टीकाकरण रोक दिया है। लेकिन यह किल्लत क्यों हो रही है, यह समझ नहीं आ रहा है। सरकार और वैक्सीन निर्माताओं के आंकड़ों के अनुसार हर दिन 27 लाख डोज तैयार हो रहे हैं, लेकिन देशवासियों को टीके इससे कम ही लगाए जा रहे हैं। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार मई के शुरुआती तीन हफ्तों में औसतन 16.2 लाख डोज राज्यों को दी गई।

 

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी
केंद्र सरकार ने इस माह के आरंभ में सुप्रीम कोर्ट को शपथ पत्र देकर कहा था कि सीरम इंस्टीट्यूट हर माह 6.5 करोड़ कोविशील्ड बना रही है, जबकि भारत बायोटेक हर महीन 2 करोड़ कोवाक्सिन के डोज बना रही है। यदि दोनों प्रमुख टीका निर्माता कंपनियों के आंकड़े जोड़ें जाएं तो हर माह 8.5 करोड़ खुराक का उत्पादन हो रहा है। इस  तरह एक दिन का औसत उत्पादन करीब 27 लाख डोज होगा। कोवाक्सिन का उत्पादन जुलाई के आखिर तक 2 करोड़ से बढ़ाकर 5.5 करोड़ तक कर दिया जाएगा। इसी तरह स्पूतनिक की 30 लाख डोज हर माह बन रही है और जुलाई अंत तक इसका प्रोडक्शन भी 1.2 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

22 मई तक 3.6 करोड़ वैक्सीन दी गईं
सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो 22 मई तक कोविशील्ड-कोवाक्सिन की 3.6 करोड़ से कम ही डोज देश में दी गई हैं। इसी गति से टीकाकरण चला तो महीना पूरा होते-होते कुल पांच करोड़ खुराक देश में दी जाएंगी।

घट रहे टीकाकरण के आंकड़े
उधर, बीते सात दिनों में टीकाकरण के आंकड़े देखें तो ये 16.2 लाख खुराक प्रतिदिन से घटकर 13 लाख से नीचे आ गए हैं। यदि इस पूरे माह में पांच करोड़ डोज भी दे दिए गए तो भी सवाल उठता है कि जब 8.5 करोड़ डोज बन रहे हैं तो किल्लत क्यों हो रही है। क्या वैक्सीन का बड़े पैमाने पर निर्यात किया जा रहा है या यूएन के कोवैक्स कार्यक्रम के तहत इन्हें मदद के तौर पर दूसरे देशों के लिए दिया जा रहा है।

 

यह भी देखे:-

मास्टर एथलीट मान कौर : अपने जुनून व हौसले से मान कौर बनी फिटनेस का प्रतीक
नियुक्ति के लिये आंदोलनरत पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिये भाजपा सरकार पर जमकर बरसे प्रदेश कांग्रे...
चंद्रग्रहण: 150 साल बाद दुनिया ने देखा अनोखा चाँद
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला नोएडा : सीता हरण दृश्य का मंचन 150 फुट की उँचाई से दृश्य का किया गया
नेताजी सुभाषचंद्र बोस का व्यक्तित्व संघर्ष एवं कर्मठता की प्रेरणा देता है : मास्टर
अलर्ट: हरिद्वार से छोड़ा 3.75 लाख क्यूसेक पानी, यूपी में उफान पर गंगा, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़...
Greno West: रामलीला मंच से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, केवट प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया
आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, भ्रष्टाचार में डूबी हुई है मोदी ...
आज का पंचांग 9 जून 2020, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त
बड़ी कार्यवाही, ज्यादा फीस लेने वाले इन 17 स्कूल पर लगा भारी जुर्माना
वैक्सीन की मांग: कहीं रसोई गैस पहुंचाने वाले ना बन जाएं सुपर स्प्रेडर, रोजाना आते हैं तीन करोड़ लोगो...
धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, सामाजिक सेवा के कार्यक्रमों...
R Madhavan की मां भी हुई कोरोना पॉजिटिव, वायरस को लेकर कही ये बात
गर्मजोशी के साथ हुआ 22वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2018 का समापन
प्रोमेथियस स्कूल में गूंजा खेलों का जुनून देशभर के 119 विद्यालयों के 750 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ...
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सपाइयों ने किया दौरा