जून के पहले हफ्ते से लाकडाउन से राहत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सावधानी से निर्णय लेने की सलाह

देश में कोरोना संक्रमण में तेजी से आ रही गिरावट और ठीक होते मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते जून के पहले हफ्ते से लाकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। आर्थिक गतिविधियां बहाल होंगी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लॉकडाउन हटाने में फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा गया है कि पाजिटिविटी दर तय मानक के दायरे में आने के बावजूद इस पर नजर रखनी होगी कि संख्या फिर से बढ़नी शुरू न हो।

संक्रमण में तेजी से आ रही गिरावट और ठीक होते मरीजों की बढ़ती संख्या से बढ़ी उम्मीद

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जहां भी संक्रमण दर 10 फीसद से नीचे है और यह लगातार कम होने की दिशा में है, वहां गतिविधियां शुरू होनी चाहिए। ऐसे जिलों की संख्या बढ़ी है और यह संकेत है कि देश दूसरी लहर से बाहर निकलने की राह पर है। पिछले तीन हफ्ते के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार जैसे राज्यों में पाजिटिविटी दर पांच फीसद से कम या उसके आसपास आ गई है। इन राज्यों में पाजिटिविटी की दर और नए मामलों की संख्या मार्च के अंतिम हफ्ते के स्तर पर पहुंच गई है, जब कोई लॉकडाउन नहीं था। अधिकांश राज्यों ने लाकडाउन का फैसला 15 अप्रैल के आसपास किया था, जब कई जगहों पर पाजिटिविटी दर 36-37 फीसद तक पहुंच गई थी।

लॉकडाउन हटने के बाद संक्रमण बढ़ने की आशंका

जून के पहले हफ्ते से कई राज्यों में लाकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद जताते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाजिटिविटी दर कम होने के बावजूद लाकडाउन बढ़ाने का फैसला दो वजहों से लिया गया। एक तो लाकडाउन खुलने के तत्काल बाद पाजिटिविटी दर का बढ़ना तय माना जा रहा है। दूसरा मौजूदा सक्रिय मरीजों की संख्या अब भी बहुत ज्यादा बनी हुई है।

ऐसे में उन राज्यों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है जहां पाजिटिविटी दर कम होने के बावजूद सक्रिय मामलों की संख्या बहुत ज्यादा है। लाकडाउन हटाने का फैसला अलग-अलग राज्य अपने स्वास्थ्य ढांचे, पाजिटिविटी दर और सक्रिय मामलों के आधार पर करेंगे। ध्यान देने की बात है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थानीय स्तर पर लाकडाउन के लिए पाजिटिविटी दर के 10 फीसद से अधिक होने और आक्सीजन व आइसीयू बेड्स 60 फीसद भर जाने का मानदंड रखा है। पाजिटिविटी दर का मानदंड तो अधिकांश राज्य पूरा कर रहे हैं। एक हफ्ते में आइसीयू और आक्सीजन बेड्स की उपलब्धता भी काफी बढ़ जाएगी।

 

यह भी देखे:-

रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2023 में गोल्डी ने लांच किया अपना सोलर इन्वर्टर
Stock Market Close: लगातार दूसरे सत्र में गिरे Sensex, Nifty; आईटी कंपनियों के शेयर टूटे
शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : कोर्ट जा रहे वकील पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
हाईवे फैशन वीक सीजन 7: शो का मुख्य आकर्षण रहा शो के मुख्य आकर्षण का केंद्र बने कैंसर अवेयरनेस , गो ...
“ढाबा वाले बाबा” का नया रेस्टोरेंट हुआ बंद, वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी चांदी; अब फिर से पुराने ...
टीकाकरण में बना रिकॉर्ड : देश में नंबर वन हुआ यूपी, छह करोड़ पार, 31 तक 10 करोड़ का लक्ष्य
भूल गए हैं UPI PIN, Google Pay पर ऐसे करें चेंज, यह है आसान तरीका
सरकार ने दिवाला कानून में किया बदलाव, MSME पर बकाए कर्ज के निपटान के लिए प्री पैकेज्ड इंसॉल्वेंसी प्...
56वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला– ऑटम 2023 एवं आईएचजीएफ दिल्ली मेला- फर्नीचर 2023 का आगाज 12 अक्टूबर से
गौतमबुद्ध नगर भाजपा को नया नेतृत्व, अभिषेक शर्मा बने जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
जेवर के विकास के लिए एक मंच पर आए फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी
स्व. बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अनावरण
कोविड वैक्सीन: रोजाना टीकाकरण में भारत सबसे आगे, मंगलवार को 33 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका
यूपी : बंद रहेंगे स्कूल , खुलेंगे सिनेमा हॉल, जिम और स्टेडियम
ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया दान उत्सव