कोरोना के चलते इन छह राज्यों में हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, देखें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ये आंकड़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में फैली कोरोना महामारी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को देश में 17.13 फीसद सक्रिय मामले थे, जो कि अब यह घटकर 11.12 फीसद  हो गएं हैं। रिकवरी रेट भी 87.76 फीसद हो चुकी है। देश में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि  1,00,000 से अधिक सक्रिय मामले घटकर अब केवल 8 राज्यों में रह गए हैं। 50,000 से 1,00,000 के बीच सक्रिय मामले वाले राज्य 8 हो गए हैं। 50,000 से कम सक्रिय मामले वाले 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। केवल 7 राज्य हैं जो 10,000 से अधिक कोरोना के नए मामलों की रिपोर्ट कर रहे हैं और 5,000 से 10,000 मामलों वाले 6 राज्य हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव ने सबसे ज्यादा मौतों वाले राज्यों के नाम बताए। उन्होंने कहा कि 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली हैं।

अधिकतर राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में आ रही कमी

उन्होंने कहा कि देश में 18 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी 15 फीसद से अधिक है, जिनमें लगभग सभी राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। 5 से 15 फीसद पॉजिटिविटी वाले 14 राज्य हैं। 4 राज्यों में 5 फीसद से कम पॉजिटिविटी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 18.41 करोड़ वैक्सीन डोज 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 92 लाख के लगभग डोज अब तक उपलब्ध कराई गई हैं।

लव अग्रवाल ने बताया कि ब्लैक फंगस के लिए एमफोटेरेसिन-बी जिसकी देश में सीमित उपलब्धता थी, उसे बढ़ाया जा रहा है। 5 अतिरिक्त मैन्युफैक्चर्स का लाइसेंस दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अभी जो मैन्युफैक्चर्स हैं, वो भी उत्पादन बढ़ा रहे हैं।

यह भी देखे:-

खुशियों के 25 घर बसेंगे: ओपा फाउंडेशन का सामूहिक विवाह आयोजन
झांसी : क्लास रूम में छात्र को गोली मारने के बाद छात्रा को घर जाकर मारी गोली, एक की मौत
डायरेक्ट सेलिंग: भारत मे बेरोजगारी ख़त्म करने का विकल्प कैसे बन सकता है, पढ़े पूरी रिपोर्ट
आईटीएस डेंटल कॉलेज में "प्रश्नावली विकास" लाइव वेबिनार का आयोजन
कोविड-19: कोरोना ने पांच माह के बाद फिर पकड़ी रफ्तार, अगले 45 दिन में क्या होगी देश में स्थिति
कृषि कानूनों का विरोध: दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे किसान, आज से दो दिवसीय अधिवेशन
आज होगी सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम की शुरुआत
जेवर की खरीदारी से महिला ने तीन बच्‍चों संग खाया जहर, महिला और एक बेटे की मौत, जानें पूरी खबर
दुजाना गाँव मे नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन 5 मार्च को होगा : ओमवीर आर्य एडवोकेट
नोएडा में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, वाट्सअप हैक कर सेविंग एकाउंट में पड़े धन को साफ कर दिया
ताशकंद सम्मेलन: इमरान पर बरसे अशरफ गनी, कहा- पाकिस्तान से दाखिल हुए 10 हजार जिहादी लड़ाके
महिलाओं की आवाज़ सुनेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला, 31 मई को होगी जनसुनवाई
भाजपा नेता को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा , दो गार्ड और राहगीर युवती की भी मौत
पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
महिलाओं के विरुद्ध लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए निकली रैली
ग्रेटर नोएडा ,जहांगीरपुर में दिखा भारत बंद का असर