दिल्ली में राहत : बारिश और लॉकडाउन ने धो डाला हवा में घुला प्रदूषण, वायु गुणवत्ता में सुधार

दिल्ली-एनसीआर के निवासी इस समय वर्ष 2021 की सबसे साफ हवा में सांस ले रहे हैं। दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों की हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। इससे पहले गत वर्ष सितंबर और अक्तूबर में हवा की यही स्थिति थी। अगले तीन दिनों तक दिल्ली -एनसीआर की हवा में बदलाव होने की संभावना नहीं है।

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 85 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा 64 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ सबसे साफ दर्ज की गई। नोएडा का 82, गुरुग्राम का 106, और फरीदाबाद का 108 एक्यूआई दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले लगातार बारिश होने की वजह से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से भी नीचे चला गया था, जो साफ श्रेणी में दर्ज किया जाता है।

 

इससे पहले जनवरी से मार्च तक हवा की स्थिति खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच बनी रही थी। इसका प्रमुख कारण धूल व पराली के धुएं को भी माना जा रहा था। इसके बाद मार्च से हवा में सुधार होने से लोगों को हल्की राहत मिली थी। अब लगातार बारिश होने की वजह वजह से हवा संतोषजनक स्थिति में चल रही है।

सफर के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर की हवा में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 75 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 36 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है।

 

यह भी देखे:-

ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल को ब्रेनफीड मैगजीन ने किया सम्मानित, इन तीन श्रेणियों में मिला पुरस्कार, पढ़...
जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक: जानिए यहां, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स घटाने का फैसले पर क्या ह...
राष्ट्रीय मंच पर चमकी स्थानीय प्रतिभा: आकाश दुबे ने 'सारेगामापा' में बिखेरी अपनी चमक
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 42 किलो गांजा बरामद, पकड़े गए नशीले पदार्थ का मू...
समाज सेवी रश्मि पाण्डेय को किया गया सम्मानित
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह नहीं रहे , लंबे समय से चल रहे थे बीमार
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और विला कॉलेज, मालदीव के बीच शैक्षिक, अनुसंधान और सांस्कृतिक सहयोग का ऐतिहा...
पाॅड टैक्सी कम्पनी ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को दिया प्रेजेंटेशन, गिनाए पॉड टैक्सी के फायदे
महिला सिपाही प्रियंका अरोड़ा की शानदार जीत पर किया सम्मानित
गौतमबुद्ध नगर में कई थानाध्यक्षों के तबादले -फेरबदल
औद्योगिक सेक्टरों में कितने खाली प्लॉट, सीईओ ने मांगा ब्योरा
केजरीवाल की अपील: कोविड नियमों का करिए पालन क्योंकि कोरोना से बचना है और अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर ...
इन चीजों से होता है दुनिया का पचास फीसद प्रदूषण, बचाना है तो करने होंगे ये उपाय
IPL 2021, DC vs MI: दिल्ली से हार के बाद रोहित शर्मा को लगा एक और झटका, इस वजह से लगा 12 लाख का जुर्...
शुक्रवार, 15 जुलाई को श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम ट्रस्ट बिसरख धाम गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ग...
किसान एकता संघ ने किया गाजीपुर दिल्ली बार्डर पर संगठन का विस्तार