देश में कोरोना से राहत के संकेत, दो हफ्ते में करीब 10 फीसद गिरी संक्रमण दर; एक्टिव केस भी घटे

नई दिल्ली, ब्यूरो। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लगातार नरमी आ रही है। पिछले दो हफ्ते के दौरान संक्रमण दर में करीब 10 फीसद की गिरावट आई है। एक हफ्ते से अधिक समय से प्रतिदिन नए मामलों से अधिक मरीज ठीक भी हो रहे हैं और इसके परिणाम स्वरूप सक्रिय मामले यानी जिन लोगों का अस्पताल में या घरों में इलाज चल रहा है उनकी संख्या भी 25 दिन बाद घटकर 30 लाख से नीचे आ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य विभागों से मिले आंक़़डों के मुताबिक दो हफ्ते पहले यानी आठ मई को संक्रमण दर 22.18 फीसद थी। शुक्रवार यानी 21 मई को संक्रमण दर गिरकर 12.59 फीसद पर आ गई। इस दौरान रिकॉर्ड 20.61 लाख नमूनों की जांच की गई है।अगर दैनिक मरीजों की बात करें तो इसमें भी लगातार गिरावट आ रही है और ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 2.54 लाख नए मरीज सामने आए हैं, इसमें झारखंड के आंकड़े शामिल हैं, क्योंकि समाचार लिखे जाने तक राज्य के आंकड़े नहीं मिले थे।
इस दौरान 3.52 लाख लोग पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए हैं और 4,142 मरीजों की मौत भी हो गई है, जिसमें महाराष्ट्र में 1,263, तमिलनाडु में 467, कर्नाटक में 353 और दिल्ली में 252 मौतें शामिल हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 62 लाख 85 हजार से अधिक हो गई है। इनमें से दो करोड़ 30 लाख 58 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं और 2,95,508 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 29,20,221 हैं। इससे पहले 27 अप्रैल को सक्रिय मामले 30 हजार से कम ([29,72,023)] थे।
दैनिक संक्रमण दर
दिन        संक्रमण दर ([प्रतिशत में)]
21 मई        12.59
20 मई        13.44
19 मई        13.31
18 मई        14.10
17 मई        17.80
16 मई        16.98
15 मई        19.26
14 मई        18.30
13 मई        19.45
12 मई        17.56
11 मई        17.83
10 मई        24.83
9 मई         21.64
8 मई         22.18
ज्यादा नए केस वाले राज्य :
राज्य             नए मामले          कुल संक्रमित ([लाख में)]
तमिलनाडु       36,184                  17.70
कर्नाटक         32,218                   23.67
केरल             29,673                   22.93
महाराष्ट्र        29,644                   55.27
आंध्र प्रदेश     20,937                   15.42
बंगाल           19,847                   12.29
ओडिशा         12,523                    6.68
उत्तर प्रदेश    7,682                     16.59
राजस्थान      6,225                      9.03
हरियाणा       5,643                      7.28
पंजाब           5,253                      5.28
बिहार           5,154                      6.81
छत्तीसग़़ढ    4,943                      9.41
मध्य प्रदेश    4,384                      7.57
गुजरात        4,251                       7.80
जम्मू–कश्मीर 3,848                     2.63
उत्तराखंड       3,626                     3.07
दिल्ली            3,009                   14.12
हिमाचल प्रदेश 2,662                     1.75

यह भी देखे:-

टीएमसी और कांग्रेस की आपत्ति के बाद स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
नेक्‍स्‍ट एज्‍युकेशन ने नोएडा के श्‍योरान इंटरनेशनल स्‍कूल में ‘फैमिलिएराइजेशन ट्रिप’ का आयोजन किया
जीबीयू के छात्र शक्ति सिंह यादव बने ब्रज केसरी, कुश्ती में परचम लहराया
गौतमबुद्धनगर: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षाएं अब सुबह कितने बजे से शुरू होंगी, पढ़े पूरी खबर
नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में दुनिया भर के निवेशकों का स्वागत है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
30 मिनट नॉन स्टॉप स्केटिंग कर इन बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर
कल का पंचांग, 2 मई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
माता गुर्जरी पन्नाधाय संस्था के द्वारा गुर्जर महिलाएं सम्मानित
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा का दौरा कर डॉक्टरों व अधिकारियों के साथ कि कोरोना की सम...
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलाजी (आइ0पी0यू0) में इनफार्मेशन सिक्यूरिटी की बारीकियों से रुबरु ह...
निकिता तोमर को 5 महीने में मिला इंसाफ, हत्यारे तौसीफ और रेहान को हुई उम्रकैद
 लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीएम के भाषण कौन लिखता है, कितना ख़र्च आता है, जानें पूरी खबर
सुएज इंडिया ने विश्व जैव विविधता दिवस पर बच्चों के साथ मनाया प्रकृति का उत्सव
मिशन रक्तदान 2021: ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में महिला उन्नति संस्था और SAFE संस्था के संयुक्त ...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: 2025 में होगा पहला टेकऑफ, सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट लेगा नई उड़ान