वाराणसी के डॉक्टरों को संबोधित करते वक्त भावुक हुए PM मोदी, कहा- वायरस ने हमारे अपनों को छीना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों से बात कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं काशी का एक सेवक होने के नाते हर एक काशीवासी का हृदय से धन्यवाद देता हूं. विशेष रूप से हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, वार्ड बॉयज और एम्बुलेंस ड्राइवर्स ने जो काम किया है, वो वाकई सराहनीय है.

पीएम मोदी ने कहा कि ”इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है. मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं.” उन्होंने कहा कि ”कोरोना की दूसरी लहर में हमें कई मोर्चों पर एक साथ लड़ना पड़ रहा है. इस बार संक्रमण दर भी पहले से कई गुना ज्यादा है. मरीजों को ज्यादा दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ रहा है. इससे हमारे स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव पड़ा है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ”इस असाधारण परिस्थिति में भी हमारे डॉक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स के इतने बड़े परिश्रम से ही इस दबाव को संभालना संभव हुआ है. आप सभी ने एक-एक मरीज की जीवन रक्षा के लिए दिन-रात काम किया. खुद की तकलीफ, आराम इन सबसे ऊपर उठकर जी-जान से काम करते रहे.” उन्होंने कहा कि ”बनारस ने जिस स्पीड से इतने कम समय में ऑक्सीज़न और आईसीयू बेड्स की संख्या कई गुना बढ़ाई है, जिस तरह से इतनी जल्दी पंडित राजन मिश्र कोविड अस्पताल को सक्रिय किया है, ये भी अपने आपमें एक उदाहरण है.”

यह भी देखे:-

भाजपा बिसरख मंडल का जनसंपर्क अभियान शुरू
BREKAING : किसानों का प्राधिकरण दफ्तर पर हल्ला बोल
समसारा विद्यालय में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना
2025 से कम होने लगेगी चीन की आबादी, उपभोग वाली वस्तुओं की मांग घटने का खतरा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलाइज एसोसिएशन चुनाव: सोनू भड़ाना बने अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चयन...
उत्तर प्रदेश चुनाव में किसान आंदोलन का होगा असर, बीजेपी को भुगताना पड़ेगा खामियाजा: टिकैत
अब 'जीका वायरस' ने बढ़ाई चिंता, केरल में सामने आया पहला मामला, संक्रमित की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं
देश के माथे पर एक कलंक की तरह था इंदिरा का आपातकाल, 10 बिंदुओं में जानें- इससे जुड़ी कुछ खास बातें
आज़ादी की लड़ाई मे शामिल रहे है मुख़्तार के दादा, अंसारी के नाम है दिल्ली मे एक रोड
डीएम बी.एन. सिंह ने जनता से की वृक्षारोपण की अपील  
सियासत : पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन आज, नजर टकसाली नेताओं पर
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जेवर में जोरदार स्वागत
यूपी में आईएएस व पीसीएस ऑफिसर के तबादले, देखें
मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज, इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर, देखें शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग ल...
घरों की छत पर नहीं लगा सकते मोबाइल टावर, जीने के अधिकार का हनन है: हाई कोर्ट
गुम या चोरी हो गया है Aadhaar, तो घर बैठे ऐसे बनवाएं दोबारा कार्ड, ये है पूरा प्रोसेस