दिल्ली : बरसात ने बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड, मई में 120 साल में नहीं हुई इतनी बारिश

राजधानी में बारिश ने मई में ऑल टाइम रिकॉर्ड बना दिया है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक मई में किसी एक दिन वर्ष 1900 के बाद इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 119.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले वर्ष 1976 में मई में एक दिन में सर्वाधिक 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलने के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को बारिश होने लगी थी। इसके बाद बुधवार को पूरे दिन बारिश का दौर जारी रहा और रात आठ बजे तक ही 60 मिमी बारिश का रिकॉर्ड टूट चुका था। इसके बाद भी रातभर रुक-रुक कर बारिश चलती रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक 1ि19.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से 19 डिग्री सेल्सियस कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पहले वर्ष 1951 में इससे कम तापमान में रहा था। इसके बाद 13 मई 1982 को 24.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था।

राष्ट्रीय मौसम भविष्यवाणी केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी के मुताबिक वर्ष 1900 के बाद मई में किसी एक दिन में इतनी बारिश दर्ज नहीं हुई है। दिल्ली में आमतौर पर 24 घंटे में अधिकतम 30-40 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार अरब महासागर व पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इतनी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 कम 31.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी देखे:-

गुरुद्वारा सिंह सभा गौड़ सिटी में गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व धूमधाम से संपन्न, रात में हु...
जी डी गोयनका में मनाया गया आन लाइन मातृ दिवस
SL vs IND: सीरीज जीत की तैयारी में टीम इंडिया, दूसरा वनडे आज
रॉल बॉल प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के 14 बच्चों का हुआ चयन
लखीमपुर खीरी कांड : मुख्‍य आरोपित आशीष मिश्र की जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट ने की खारिज
दो खेलों को गोद लेगी सरकार, मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनेगा खेल विश्वविद्यालय - सीएम योगी
प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ  FACE  की प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित, अमेरिका में हुआ कन्वेंशन समार...
परी चौक: कीमती फोन को 1 घंटे में लौटाया गया
जी एस टी डिपार्टमेंट द्वारा गामा 2 में कैम्प लगाया गया
पीएम मोदी का इटली दौरा: फ्रांस के राष्ट्रपति समेत कई अन्य नेताओं से भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...
राहुल गांधी पहुंचे नोएडा के निजी अस्पताल, प्रशासन और सरकार में मची हलचल
BEGINNING स्कूल के बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण
घाटी में बढ़ेगा आतंक? तालिबान से बोला अलकायदा, अब कश्मीर को भी इस्लाम के दुश्मनों से कराना है आजाद
ग्रेटर नोएडा : आज से भारतीय नवर्ष "उमंग मेला" शुरू
एक और विवाद: ट्विटर ने भारत के नक्शे से की छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला का फिसला पैर, आरपीएफ के कांस्टेबल ने बचाई जान