जनपद के विभिन्न्न स्थानों पर किए गये 9419 कोरोना एंटीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 5202 लोगों की हुई कोरोना जांच
वाराणसी: जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशन में बुधवार को जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के स्टेटिक बूथों, स्टेशनों एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों पर 9419 कोरोना एंटीजन एवं आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए । इस क्रम में सीएचसी आरजीलाइन में कुल 666 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 366 आरटीपीसीआर तथा 290 एंटीजेन टेस्ट किये गये। सीएचसी चोलापुर में कुल 1002 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 576 आरटीपीसीआर तथा 426 एंटीजेन टेस्ट किये गये। पीएचसी पिंडरा में कुल 398 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 199 आरटीपीसीआर तथा 199 एंटीजेन टेस्ट किये गये। पीएचसी चिरईगाँव में कुल 682 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 559 आरटीपीसीआर तथा 123 एंटीजेन टेस्ट किये गये। पीएचसी हरहुआ में कुल 275 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 178 आरटीपीसीआर तथा 97 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी बड़ागाँव में कुल 673 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 450 आरटीपीसीआर तथा 223 एंटीजेन टेस्ट किये गये। पीएचसी काशी विद्यापीठ में कुल 331 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 182 आरटीपीसीआर तथा 149 एंटीजेन टेस्ट किये गये। पीएचसी सेवापुरी में कुल 1175 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 1025 आरटीपीसीआर तथा 150 एंटीजेन टेस्ट किये गये। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 5202 कोरोना जांच की गयी। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बने स्टेटिक बूथों पर 2241 कोरोना टेस्ट किए गए जिसमें से 1392 आरटीपीसीआर एवं 849 एंटीजन टेस्ट किए गए । इसके साथ ही बीएचयू सर सुंदरलाल चिकित्सालय में 101 मरीजों, एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में 72 मरीजों, एलबीएस हॉस्पिटल रामनगर में 75 मरीजों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये। विवेकानन्द हॉस्पिटल भेलूपुर में 54 मरीजों, कैंट रेलवे स्टेशन में 309 यात्रियों, सिटी स्टेशन में 169 यात्रियों, मडुआडीह स्टेशन में 175 यात्रियों, बस स्टैंड में 46 यात्रियों, जिला जेल में 63, स्टेटिक बूथ शिवपुर में 13 तथा मोबाइल टीम के 40 कर्मियों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये । वहीं आरटीपीसीआर जांच के लिये बीएचयू सर सुन्दरलाल चिकित्सालय से 101 मरीजों, एसएसपीजी कबीरचौरा से 72 मरीजों, एलबीएस हॉस्पिटल रामनगर से 75, विवेकानन्द हॉस्पिटल से 54 मरीजों, कैंट रेलवे स्टेशन से 50 यात्रियों, मंडुआडीह रेलवे स्टेशन से 50 यात्रियों , जिला जेल से 50 तथा मोबाइल टीम से 25 कर्मियों तथा स्टेटिक बूथ शिवपुर से 13 व्यक्तियों के सैंपल भेजे गए ।
