कोरोना की दूसरी लहर में 329 डाक्टरों ने तोड़ा दम, दिल्ली और बिहार में सबसे अधिक मौत

नई दिल्ली, पेट्र। कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में डाक्टर संक्रमित हुए हैं। इस वजह से देशभर में दूसरी लहर में 329 डाक्टरों की मौत हुई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी। आइएमए के अनुसार सबसे अधिक 80 डाक्टरों की मौत बिहार में हुई है, जबकि दिल्ली में ही 73 डाक्टरों की मौत जान गई है। आइएमए कोविड-19 रजिस्ट्री के अनुसार, महामारी की पहली लहर के दौरान 748 डॉक्टरों की मौत हुई थी।

आइएमए के अध्यक्ष डा. जेए जयलाल ने कहा कि एसोसिएशन की शाखाओं से मिली जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हम जान गवाने वाले डॉक्टरों के नाम सूची जारी नहीं करना चाहते क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला है। इससे पहले 18 मई को आइएमए ने कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में जान गंवाने वाले डाक्टरों की संख्या 269 बताई थी।

इन राज्यों में हुई अधिक मौत

बिहार : 80

दिल्ली : 73

उत्तर प्रदेश : 41

आंध्र प्रदेश : 22

तेलंगाना : 20

बंगाल : 15

महाराष्ट्र : 14

ओडिशा : 14

यह पूछे जाने पर कि इनमें से कितने डॉक्टरों को पूरी तरह से टीका लगाया गया था, डा. जयलाल ने कहा, ‘हम सभी के टीकाकरण की स्थिति के बारे में आश्वस्त नहीं हैं, लेकिन हमें जो डेटा मिला है, उसके मुताबिक मौतों का मुख्य कारण टीकाकरण नहीं होना है।’

उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 के कारण प्रतिदिन औसतन कम से कम 20 डॉक्टरों की मौत हो रही है। इनमें सरकारी सुविधाओं, निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में काम करने वाले डॉक्टर शामिल हैं। इससे पहले डा. जयलाल ने कहा था कि महामारी की दूसरी लहर सभी के लिए और विशेष रूप से उन लोगों के लिए बेहद घातक साबित हो रही है, जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं।

यह भी देखे:-

मेहुल चोकसी केस में कानूनी दांव-पेच के लिए हरीश साल्वे की मदद ले रही भारत सरकार, डोमिनिका की कोर्ट म...
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज हुए दो रोमांचक मैच
डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, ओपीडी बंद का कार्यक्रम रद्द : आईएमए
राष्ट्रीय मंच पर चमकी स्थानीय प्रतिभा: आकाश दुबे ने 'सारेगामापा' में बिखेरी अपनी चमक
आचार्य बालकृष्ण ने CEO अरुणवीर सिंह से की मुलाकात, Yamuna Authority में 1,600 करोड़ की औद्योगिक परिय...
जानिए गौतमबुद्ध नगर में आज क्या है कोरोना का हाल , 24  घंटे में एक और मौत 
डांडिया नाईट मे जम कर थिरके युवा
वैक्सीन लगवाने पर मिल रहे सोने के सिक्के, स्कूटी और भी महंगे तोहफे
ब्रिटेन: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने से 7 लोगों की मौत, 23 लोग गंभीर बीमार
Upcoming Web Series and Films: अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' समेत इस हफ़्ते आएंगी ये फ़िल्में और वेब स...
आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा शिविर का आयोजन
गेंहूं खरीद के लिए व्यापक प्रबंधक, किसानों को नही होगी कोई परेशानी : धीरेन्द्र सिंह
कोरोना की चपेट में नोएडा का बाल सुधार गृह , पढ़ें पूरी खबर 
ग्रेटर नोएडा के गांव व हो सेक्टर, अब हर जगह होगी सफाई और उठेगा कूड़ा
शराब आ रही, मुर्गा आ रहा ...यानी पंचायत चुनाव आ गया
देह व्यापार के आरोप में कॉलगर्ल सहित सात गिरफ्तार