कहीं भारी न पड़ जाए टीकाकरण में राज्य सरकारों की सुस्ती, घट रही है वैक्सीन की रफ्तार

केंद्र सरकार का कहना है कि राज्यों के पास अभी भी 1.97 करोड़ वैक्सीन की डोज पड़ी हुई हैं। एकाध राज्यों को छोड़ दें तो कोई भी साफ तौर पर यह नहीं कह रहा है कि उनके पास वैक्सीन की कमी है। इसके बावजूद देश भर में वैक्सीन की रफ्तार दिनों दिन सुस्त पड़ती जा रही है। 18 मई, 2021 को देश में सिर्फ 13.08 लाख डोज दी गई। अगले दिन यानी 19 मई को सिर्फ 11.59 लाख डोज ही दी जा सकीं।

क्या राज्य सरकारें सुस्त हैं। वैक्सीन लेने वाले सुस्त पड़ रहे हैं या दो डोज के बीच बढ़े अंतर ने सुस्ती बढ़ा दी है। ये सवाल लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।

दरअसल एक तरफ जहां वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं में जोश है वहीं 45 से उपर आयु वर्ग में सुस्ती दिखी है जबकि केंद्र सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दी जाए। आठ से 14 मई के बीच वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 66.86 लाख थी जो 15-18 मई के चार दिनों में घट कर 10.99 लाख डोज रह गई है।

अगस्त से दिसंबर के बीच देश में तकरीबन सवा दो अरब वैक्सीन रहेगी उपलब्ध

सरकार का यह दावा तर्कपूर्ण दिखता है कि अगस्त से दिसंबर के बीच देश में तकरीबन सवा दो अरब वैक्सीन उपलब्ध होगी जिससे पूरी आबादी को वैक्सीन लगाई जा सकेगी। लेकिन अभी हकीकत यह है कि 10 अप्रैल, 2021 के बाद से वैक्सीन लगाने की रफ्तार बिगड़ी हुई है। हफ्ते के तीन-चार दिन 20 लाख या इससे कुछ ज्यादा वैक्सीन दी जाती हैं और फिर यह घट कर 15-16 लाख पर आ जाती है। 26 अप्रैल, 2021 को 31.95 लाख वैक्सीन दी जाती हैं लेकिन हफ्ते भर बाद दो मई को यह 5.14 लाख हो जाती है। उतार-चढ़ाव का यह दौर लगातार जारी है। 11 मई को 24.36 लाख वैक्सीन दी जाती हैं लेकिन 16 मई को यह 6.83 लाख हो जाती है।

कंपनियों से पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होना एक बड़ा कारण है लेकिन कई राज्य ऐसे हैं जो रिजर्व में रखीं वैक्सीन का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

मई के पहले 19 दिनों में देश में कुल 3.14 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए गए

केंद्र सरकार का कहना है कि टीकाकरण को लेकर उसने पहली मई, 2021 से काफी उदार नीति लागू की है। राज्यों को सीधे तौर पर 50 फीसद वैक्सीन लेने का अधिकार दिया गया है। हर महीने की शुरुआत में ही वैक्सीन निर्माता कंपनियां उस महीने के कुल प्रोडक्शन का 50 फीसद वैक्सीन राज्यों के लिए आरक्षित कर देती हैं। मई, 2021 में वैक्सीन निर्माता कंपनियों की तरफ से राज्यों को आठ करोड़ वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात हुई थी। मई के पहले 19 दिनों में देश में कुल 3.14 करोड़ वैक्सीन डोज दिए गए हैं यानी 16.51 लाख की औसत। अगर राज्यों को शेष बची 4.86 करोड़ वैक्सीन मिल जाती हैं तो उन्हें अगले 12 दिन तक रोजाना 40-41 लाख वैक्सीन डोज देनी होगी। अभी तक की रफ्तार देखते हुए यह मुश्किल दिखता है।

 

यह भी देखे:-

कोरोना की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए के...
दस्तक: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बार...
दोफाड़ होने की राह पर आंदोलनकारी किसान संगठन, पीएम मोदी को लिखे पत्र पर 11 वाम संगठनों ने खड़े किए स...
Weather Update: अगले हफ्ते देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, हिमाचल के लिए अलर्ट
सुन्दर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की अल्फा 2 में करोड़ों की संपत्ति जब्त
श्री रामलीला कमेटी रामलीला मंचन : अभिशाप से पत्थर बनी अहिल्या, श्री राम ने किया उद्दार
मिक्सर मशीन का पार्ट टूटकर सिर पर गिरा ,मौत
दादरी में किसान चर्चा का आयोजन 
पंचायत चुनाव: पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में तो सिर्फ एक की ही लगेगी चुनाव ड्यूटी
असली दांतो का भी इलाजोप्रान्त पुनः प्रत्यारोपण संभवः पदमश्री डाॅ0 अनिल काॅहली”
स्टेडियम के विकास कार्य कराने की माँग को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने मुख्य कार्यपालक अ...
Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट की वापसी से शो में आया ट्विस्ट
घर में घुसकर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
घने कोहरे की चादर में लिपटा एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के विभिन्न एक्सप्रेसवे पर हुई दृश्यता कम
सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, जानिए ग्रेटर नोएडा में किस स्कूल का क्या रहा परिणाम, कौन बना टॉपर
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा-स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर करने की जरूरत, कोरोना संकट के दौरान बेतहाशा बढ़...