पंजाब के माेगा में Airforce का मिग-21 विमान गिरा, धमाके के साथ लगी आग, पायलट की मौत

मोगा। शहर के पास भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान गिर गया। हादसे में पायलट की मौत हो गइ्र। शहर से करीब 28 किलोमीटर दूर बाघापुराना से मुदकी रोड स्थित गांव लंगेयाना नवां व पुराने के बीच खाली पड़े प्लाट में वीरवार मध्य रात्रि  सेना का जहाज तेज धमाके के साथ गिर पड़ा। जहाज के गिरते ही चारों तरफ आग ही आग फैल गई। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, विमान से नियमित प्रशिक्षण उडा़न पर था। विमान के पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन छलांग लगाते समय विमान के किसी भारी उपकरण के टकराने से पायलट की मौत हो गई। सेना की एंबुलेंस खेत में मिले पायलट के शव को ले गई। सेना ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है।

विमान में धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हर तरफ आग ही आग दिखाई दे रही थी। विमान के पिछले हिस्से से पता चला कि यह वायुसेना का विमान है। सूचना मिलने पर बाघापुराना के डीएसपी जसविंदर सिंह, एचएचओ हरमनजीत सिंह मौके पर मौजूद हैं, लेकिन आग की लपटों के बीच कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

गांव लंगेयाना नवां निवासी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि तेज धमाके के साथ रात करीब 11.50 बजे उसकी आंख खुली, वह घर से बाहर आया दो दूर से आग की लपटें उठती दिखीं, मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो जहाज के पार्ट्स गांव के खाली प्लाट में दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे। विमान का आगे का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था, पिछले हिस्से से पता चल रहा था विमान वायुसेना का है, उसमें खाने आदि का सामान भरा हुआ था, इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि विमान रसद लेकर जा रहा था।

करीब एक बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मोगा, फरीदकोट, कोटकपूरा से पहुंचना शुरू हो गई हैं। विमान के गिरने से करीब पांच से छह फीट गहरा गड्ढा मौके पर बन गया है।एसएसपी हरमनवीर सिंह गिल अभी अभी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी के अनुसार हादसा ग्रस्त हुआ विमान मिग-21 है पायलट का अभी तक कुछ पता नहीं है।

यह भी देखे:-

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा-स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर करने की जरूरत, कोरोना संकट के दौरान बेतहाशा बढ़...
Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat: कल दीपावली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, जानें पूजा विधि
दिल्ली: पटना जाने वाली फ्लाइट में मिली बम होने की सूचना, एक युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने लगाए पौधे
देवभूमि उत्‍तराखंड से मेरे जीवन को मिली अलग दिशा- प्रधानमंत्री मोदी, आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
86.16 लाख से अधिक खुराकें एक दिन में दी गई, कोरोना वैक्सीनेशन में दुनिया भर में अव्वल भारत
लखनऊ: साढ़े चार साल पहले इसी इलाके में मारा गया था आईएसआईएस का आतंकी, पीएम मोदी की रैली में ब्लास्ट ...
यूपीएससी : ईपीएफओ परीक्षा 2021 की नई तारीख जारी, यहां देखें आधिकारिक सूचना
G20 Summit In India : G20 ने लगाया दिल्ली समेत एनसीआर की रफ्तार को ब्रेक, लग रहा है लंबा जाम
COVID-19 India News : संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 14 हजार से ...
ईपीसीएच का श्रीनगर में डिजाइन ट्रेंड पूर्वानुमान और निर्यात अनुपालन पर संवादात्मक सत्र
2023 की समाप्ति से पहले होंगे रामलला के भव्य दर्शन ,समय सीमा तय
पाक के बाद श्रीलंका बना नया गुलाम, अब कोलंबो में काम करते देखे गए चीनी सैनिक, विरोध शुरू
जून के पहले हफ्ते से लाकडाउन से राहत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सावधानी से निर्णय लेने की सलाह
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री की मुख्य फ्लीट का ड्राइवर मिला कोरोना...
नव ऊर्जा युवा संस्था ने किया कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक