सांसद डॉ महेश शर्मा  ने 06 आक्सीजन सिलेंडर और छह पल्स ऑक्सिमिटर सहित अन्य जरूरी सामान नगर पंचायत बिलासपुर को  सौंपे

सांसद डॉ महेश शर्मा  ने 06 आक्सीजन सिलेंडर और छह पल्स ऑक्सिमिटर सहित अन्य जरूरी सामान नगर पंचायत बिलासपुर को  सौंपे
दनकौर(खालिद सैफी):उत्तर प्रदेश  में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामले सामने आ रहे  हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार व केंद्र सरकार लगातार व्यवस्थाओं को जुटाने में लगी है। वहीं, राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर के  सांसद डॉक्टर महेश शर्मा  भी लगातार लोगो की  मदद का हाथ बढ़ाकर लोगो की मदद कर रहे है।सोमवार को सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के प्रतिनिधि सोनू वर्मा दनकौर को बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष साबिर  ने एक पत्र सांसद के नाम सौपा जिसमे नपा अध्यक्ष  ने कोविड19 महामारी  के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर ,प्लस ऑक्सिमीटर ,सर्जिकल गल्पस, मास्क आदि जरूरी सामान की माग की गई थी।वही सांसद प्रतिनिधि ने अध्यक्ष द्वारा की गई माँग को जल्द पूरी करने का आस्वाशन दिया।वही बुधवार को सांसद ने पत्र को संज्ञान लिया और तुंरत अपने प्रतिनिधि सोनू वर्मा को  06 आक्सीजन सिलेंडर और छह पल्स ऑक्सिमिटर सहित अन्य जरूरी सामान नगर पंचायत बिलासपुर को  लेकर भेजा ।
इस दौरान सांसद के प्रतिनिधि सोनू वर्मा दनकौर ने   लोगो से मुखातिब होते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी के इस दौर में जनता का कष्ट जितना भी बांट लें वो कम है।उन्होंने बताया कि 06 आक्सीजन सिलेंडर और छह प्लस ऑक्सीमीटर सहित अन्य जरूरी मेडिकल सामान को सौंपने के बाद कहा कि  सांसद  महेश शर्मा का  इतिहास है, वह  लोगो की  अपने पैसे से जनता की मदद करते हैं, सांसद निधि से नहीं’।साथ ही उन्होंने कोविड19 की गाइडलाइन्स का पालन करे और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाए तथा अन्य लोगो का भी वैक्सीनेसन रजिस्ट्रेशन करवाये।इस मौके पर संसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा,हरेंद्र शर्मा, कुक्की नागर, मोहित योगी सभासद,विनय शास्त्री,सोनू, पंकज कौशिक,सरवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

किन्नर हिना चौधरी ने शोषण के खिलाफ की प्रेस वार्ता, क्या कहा पढ़िए
इंडिया मेड एक्सपो 2025: भारत मंडपम में जीआईएमएस स्टार्टअप्स की ऐतिहासिक उपलब्धि
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, दो नए थानों को शासन की मंजूरी
कल का पंचांग, 22 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
देश की अद्भुत होगी ग्रेटर नोएडा की धार्मिक रामलीला, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि 
तकनीकी कारणों से आईजीएल की घरेलू गैस आपूर्ति ठप होने, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सोसायटी के लोग परेशान
लोन दिलाने के नाम पर 41 हजार की ठगी
ग्रेटर नोएडा के अस्तौली में शुरू हुआ 300 टीपीडी बायो सीएनजी प्लांट का निर्माण
बिलासपुर में लगा कोरोना जांच शिविर,2लोग पोजेटिव
विशाल योग शिविर में दूसरे दिन गूंजे स्वास्थ्य मंत्र, स्वामी कर्मवीर महाराज ने सिखाई मृदु कपालभाति की...
सीएम योगी ने कहा, 2047 का विकसित भारत, विकसित यूपी से ही संभव
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण: हर पांच में से चार परिवार स्वास्थ्य संबंधी समस्या से प्रभावित
अपहरण और हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन, बॉलीवुड सिंगर अमित गुप्ता के गानों पर थिरके ...
पौधारोपण : युवा शक्ति संगठन ने साकीपुर गांव 100 पौधे लगाए
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने यूके में स्ट्रेटेजिक सहयोग और विकास के अवसरों के लिए इंडिया बिज़नेस ग्रुप ...