टीकाकरण तेजी से जारी, देश में अब तक लगाई गई 18.57 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में अब तक कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 18.57 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के 123वें दिन मंगलवार को लाभार्थियों को कुल 12,79,896 डोज दी गईं। मंत्रालय ने बताया कि लाभार्थियों में 18-44 वर्ष आयुवर्ग के 64.60 लाख लोग शामिल हैं, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज दी गई हैं। 45-60 साल के 5.80 करोड़ को पहली और 93.49 लाख लोगों को दूसरी डोज दी गई हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 5.48 करोड़ को पहली और 1.79 करोड़ को दूसरी डोज भी अब तक दी जा चुकी हैं। इसके अलावा लाभार्थियों में 96.73 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 66.58 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 1.45 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 82.29 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.94 करोड़ उपलब्ध है और अगले तीन दिन में एक लाख और डोज मिल जाएंगी।

नामचीन लोगों ने पीएम को लिखा पत्र 

इस बीच, पांच सौ से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की है। इन लोगों में अर्थशास्त्री जीन डीरेजे और जयती घोष शामिल हैं।

यह भी देखे:-

'ये हार नहीं है': भारतीय महिला हॉकी टीम को मिल रही हैं बधाइयां, पीएम से लेकर आम जनता तक ने सराहा
यूपी: सीएम योगी ने जनसंख्या नीति का किया एलान, बोले-बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधा
देह व्यापार के आरोप में कॉलगर्ल सहित सात गिरफ्तार
माता गुर्जरी पन्नाधाय संस्था के द्वारा गुर्जर महिलाएं सम्मानित
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का भव्य समापन: नवाचार और स्थिरता की ओर एक नई शुरुआत
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर : नौ माह के बच्चे और अस्सी साल के बुजुर्ग समेत चार संक्रमित
RBI Monetary Policy: आम जनता को नहीं मिली ईएमआई में राहत, आरबीआई ने नहीं घटाई ब्याज दरें
मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज, इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर, देखें शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग ल...
स्वर्गीय चौधरी वेद राम सिंह नागर की पुण्यतिथि पर होगा कवि सम्मेलन का आयोजन
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई रामलीला मंचन में राम केवट संवाद:केवट ने धोए प्रभु श्रीराम के पा...
Deepotsav in Ayodhya: पुष्पक विमान से आएंगे बंगाल की सीता संग दिल्ली के राम
ग्रेटर नोएडा : "स्पर्श ग्लोबल स्कूल" ने अपना पहला वार्षिक कार्यक्रम "टी फिटी" मनाया
क्वाड देशों की पहली बैठक आज: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा
 डबल मर्डर में खुलासा,  खून का बदला खून, ऐसे लिया भाई के हत्या का बदला , गिरफ्तार 
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ऑफलाइन एसएसएलसी परीक्षा पर रोक से इनकार, पॉजिटिव छात्र भी ले सकेंगे भाग
गलगोटियास विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय “ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल” का हुआ समापन।