CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल 

गौतम बुध नगर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 480 नए मरीज मिले एव ठीक होने के बाद 1250 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है इलाज के दौरान 10 लोगों की मौत ।

डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से⬜⬜⬜⬜⬜ कोविड-19 को लेकर जनपद गौतम बुद्ध नगर के लिए अच्छी खबर⬜⬜⬜⬜⬜ विगत 24 घंटे में मिले 480 कोविड पॉजिटिव मरीज, 1250 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर⬜⬜⬜⬜⬜⬜ कोविड-19 के प्रभारी अधिकारी नरेंद्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में कोरोना मरीजों को इलाज संभव कराने के लिए प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं प्राधिकरण के अधिकारी गण युद्ध स्तर पर कर रहे हैं कार्य⬜⬜⬜⬜⬜⬜ जनपद में बढ़ते हुए कोरोना के संक्रमण को रोकने एवं कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज संभव कराने के उद्देश्य से कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में प्रशासन पुलिस स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने एवं संक्रमित व्यक्तियों को इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कोविड-19 को लेकर आज जनपद गौतम बुद्ध नगर के लिए अच्छी खबर है। विगत 24 घंटे में मिले 480 कोविड पॉजिटिव मरीज और अधिकारियों के सघन प्रयास के परिणाम स्वरुप आज 1250 कोरोना संक्रमित व्यक्ति ठीक होकर अपने अपने घर पहुंचे हैं। जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने सभी जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी नागरिक अपना मनोबल बढ़ाकर रखें। जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, प्राधिकरण एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से सभी नागरिकों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से निरंतर युद्ध स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों का यह भी आह्वान किया है कि कोरोना के संक्रमण को जनपद में रोकने के उद्देश्य से सभी नागरिक अपने नित्य जीवन में कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन आवश्यक रूप से करें ताकि सभी जनपद वासी कोरोनावायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

यह भी देखे:-

Corona Update: देश समेत गौतमबुद्ध नगर की हर छोटी -बड़ी कोरोना अपडेट से होइए रूबरू, पढ़ें पूरी खबर
मेदांता ने नोएडा में 550 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुभारंभ के साथ दिल्ली-एनसीआर में ...
शारदा यूनिवर्सिटी में 'वर्ल्ड ब्लड डोनर डे', स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
जर्मनी के विशेषज्ञों के सहयोग से शारदा हॉस्पिटल और शारदा केयर - द हेल्थसिटी में लाइव सिमुलेशन ब्रॉन्...
"बदलते जेवर की बदलती सोच", जेवर विधायक के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर की साइट पर मनाया ग...
जिम्स (GIMS) में नर्सिंग पाठ्यक्रम की कक्षा का शुभारंभ हुआ
शारदा अस्पताल ने किया अपनी ओपीडी सेवा का विस्तार, मनोचिकित्सक विभाग की ओपीडी गौतमबुद्धनगर में सामुदा...
COVID 19 : गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बनाया आधुनिक मल्टीपल यूज़ कंट्रोल रूम
जैन समाज ग्रेटर नोएडा  द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
NIIMS हॉस्पिटल में 19 वर्षीय युवती की ओवरी से 3.8 किलो की गांठ हटाने का सफल ऑपरेशन
डॉ. अमित गुप्ता  अमेरिकन कॉलेज ओफ़ एंडोकरिनोलोजी की  प्रतिष्ठित फ़ेलोशिप F.A.C.E से सम्मानित
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट
PRIMe–CARE: गहन चिकित्सा और वेंटिलेशन प्रशिक्षण का नया आयाम, दूसरे बैच के लिए नामांकन शुरू
ग्रेटर नोएडा : जिम्स अस्पताल  (GIMS) में 100 बेड बढ़ाये गए, 250 बेड की संख्या को बढ़ाकर किया 350
ग्रेटर नोएडा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु छात्राओं को दी गई HPV वैक्सीन की जानकारी