सांसद  ने भेजी कोरोना जांच टीम, 122 लोगो ने कराई कोविड जांच

सांसद  ने भेजी कोरोना जांच टीम, 122 लोगो ने कराई कोविड जांच
बिलासपुर(खालिद सैफी) : उत्तर प्रदेश  में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। रोजाना कोरोना के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण की चपेट में आकर लोगों की मौत हो रही है।गौतम बुद्ध नगर  की हालत सबसे बुरी है।यहां सबसे अधिक कोरोना मरीज मिल रहे हैं। गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा के प्रतिनिधि सोनू वर्मा  को मंडी श्याम नगर के ग्रामीणों ने एक पत्र सांसद के नाम गुरुवार को सौप कर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जांच और उपचार करवाने की मांग की साथ ही जो गंभीर रोगी हैं उन्हें तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाने का भी आग्रह किया साथ ही पूरे गाँव को सेनेटाइजेशन का कार्य करने की मांग की थी। वही पत्र को सासंद ने संज्ञान में लेते हुए जिला स्वास्थ्य प्रशासन को अवगत कराया और ग्रमीणों की  जाँच करने  के लिए कहा।शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक आरोही ने एक टीम का गठन किया गया। जिसमे स्वास्थ विभाग की टीम के डॉक्टर हरिओम के नेतृत्व में  मंडीश्याम नगर में कोविड जांच शिविर लगाया । जिसमे ग्रामीणों की जांच की गई। जिसमें आरटी पीसीआर व रैपिड एंटीजन  के 122 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए। टेस्टिंग के मौके पर सांसद  प्रतिनिधि सोनू वर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से ज्यादा के सभी लोग वैक्सीन लगवाए ओर किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे साथ ही उन्होंने कहा कि बिना वजह घर से बाहर ना निकले कोविड 19 की गाइडलाइन्स का पालन करे । घर से बाहर निकलते वक्त मास्क व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करे तभी इस बीमारी से बच सकते है।इस मौके पर डॉक्टर हरि ओम, लैब  टेक्नीशियन नवीन राणा, सांसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा, मंडी श्याम नगर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सहित आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 संवाद कार्यक्रम का गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भव्य आय...
अन्नदाताओं की खुशहाली से ही विकसित भारत 2047 का संकल्प होगा पूरा: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का संदेश
डीएम सुहास एल. वाई ने गांधी व शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन
सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखारकर मातृ शक्ति की आराधना की
अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर सुशासन सप्ताह कार्यशाला का आयोजन, अधिकारियों ने दी जनकल्याणकारी...
इटली की सहायता से आईटीबीपी में स्थापित हुआ ऑक्सीजन प्लांट 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 45 अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्य / विभाग में फेरबदल
उत्तर प्रदेश पर्यटन यूपीआईटीएस- 2025 में प्रदर्शित करेगा राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि और विरासत
पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने घर की छत पर चढक़र खुद को मारी तीन गोली, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा की आवासीय भूखंड योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी
किसान संगठनों ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरूणवीर सिंह को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
कल का पंचांग, 21 सिंतबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वाधान में मीडियाकर्मियों के लिए कोरोना टीकरारण शिविर आयोजित, परिजनों क...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 108 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
डेल्टा सेक्‍टर में शपथ ग्रहण समारोह: नई कार्यकारिणी ने सेक्‍टर के विकास का किया प्रण
माता की चौकी के साथ कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, नववर्ष पर सिटी हार्ट अकैडमी में दिखा...