आजमपुर गढ़ी में ग्राम पुस्तकालय को बनाया गया क्वारन्टीन सेंटर, दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका

आजमपुर गढ़ी में ग्राम पुस्तकालय को बनाया गया क्वारन्टीन सेंटर, दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका

बिलासपुर:(खालिद सैफी)टीम ग्राम पाठशाला के द्वारा चलाई जा रही मुहिम “मेरा गाँव मेरी जिम्मेदारी” को आगे बढ़ाते हुए और टीम ग्राम पाठशाला से प्रेरणा लेकर। आज ग्राम आजमपुर गढ़ी के ग्राम पुस्तकालय पर क्वॉरेंटाइन सेंटर की स्थापना गांव के ही एक युवा अमित भाटी ने की हैं, जो दिल्ली पुलिस में हैड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है। जहां गांव वासियों के लिए यह विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी जैसे कि दस ऑक्सीमीटर, पांच स्टीम वेपोराइजर, सैनिटाइजर, चार पीपीई कीट, ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्लोमीटर, 500 मास्क, 100 ग्लब्स, कोरोना में कारगर दवाइयां, थर्मामीटर, साथ साथ गांव में जो व्यक्ति कॉविड वैक्सीन लगवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन या स्लॉट बुक करने में असमर्थ हैं, उन्हें भी यहां फ्री उनका रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक करने में भी उनकी मदद की जाएगी। गांव में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में सारी सुविधाएं गांव वासियों के लिए मुफ्त होगी, किसी भी गांव वासी से इसका कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण गांव का ग्राम पुस्तकालय लाइब्रेरी कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। अब देखिए इस यूवा ने उसी लाइब्रेरी में जहां युवा पढ़ते थे। उसी जगह का सदुपयोग करते हुए, ग्राम पुस्तकालय को ही बनाया क्वारेंटाइन सेंटर का रूप दे दिया और अब देखिए इस महामारी के समय में जहां चारों तरफ त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है, इन्होंने अपने गांव में ही एक छोटा-सा क्वारेंटाइन सेंटर ही स्थापित कर दी। इन्होंने बताया कि हम सभी ग्रामवासी मिलकर अपने गांव को इस कोरोना महामारी से दूर रखने का प्रयास करेंगे। उसी कड़ी में मेरा बस यह एक प्रयास है कि अगर किसी गांव वासियों को किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आती है, तो उन्हें दर-दर भटकने की जरूरत नहीं है। गांव में ही निशुल्क उनके लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध है। मैं भारत देश के प्रत्येक गांव के प्रधान, सरपंच एवं गांव के युवाओं से यह अपील करता हूं कि आप भी इस महामारी से लड़ने के लिए सरकार का साथ दें और आगे आकर टीम ग्राम पाठशाला के द्वारा चलाई जा रही मुहिम **मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी** से जुड़े और अपने-अपने गांव में एक क्वारेंटाइन सेंटर स्थापित करने का प्रयास करें। जिससे कि गांव के निवासियों को गांव में ही सारी स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिल सकें।

यह भी देखे:-

ग्रेनो की सड़कों पर गंदगी मिली तो प्राधिकरण सख्त: एंटनी वेस्ट कंपनी पर ₹50 हजार का जुर्माना
न्यू ईयर पार्टी में युवक की हत्या का खुलासा, थाना बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर कस्बे में बूढ़े बाबा के मेले में उमड़े हजारो श्रद्धालु,सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रही अलर्ट
Site 4 श्री रामलीला मंचन : सीता स्वयंम्बर में 50 फिट का धनुष टूटा 55 फिट की ऊंचाई पर
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में लॉयड प्रीमियर लीग का भव्य समापन, "बिसीए वारियर" बने विजेता
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस: विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया गया...
ग्रेटर नोएडा: सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में ओयस्का इंटरनेशनल द्वारा विद्यालय का भ्रमण
सामाजिक कार्यों से रूबरू हुई एनसीसी की छात्राएं 
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चो के साथ केक काटा कर बनाया बाल दिवस
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता कल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का करेंगे घेराव
कोरोना वायरस : इजरायल में बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने 'डू नॉट ट्रैवल' लिस्ट में डाला
दर्दनाक : कार-ट्रैक्टर में टक्कर, माँ-बेटे की मौत 
नवादा गांव शिविर में 120 कोविड टीकाकरण
गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ...
मुंबई में पकड़ी गई 125 करोड़ की हेरोइन, एक बिजनेसमैन गिरफ्तार
अपना जनहित समिति खिलाड़ियों का करेगी सम्मान