बिलासपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

बिलासपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

बिलासपुर(खालिद सैफी): उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस संक्रमण की चपेट से कोई नहीं बच रहा है। रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।इसी क्रम में बीते शुक्रवार को दनकौर कोतवाली एरिया की बिलासपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी इस वायरस से संक्रमित हो गए। कस्बा बिलासपुर पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल उपदेश सिंह व कॉस्टेबल प्रशांत देशवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।मिली जानकारी के अनुसार दोनों सिपाही  अभी हाल में त्रिस्तरीय चुनाव ड्यूटी करके वापस लौटे थे। दोनों ने गुरुवार को जिम्स में कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। और शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट आई है जिसमें दोनों लोगों को कोरोना पोजेटिव पाया गया है।दोनों लोगो ने अपने आपको होम करन्टीन किया है। दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नगर पंचायत कर्मियों ने व एफएसओ  की गाड़ी ने
बिलासपुर चौकी परिसर को सेनेटाइजर किया।बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त द्वारा चुनाव ड्यूटी कर्मियों की जांच कराने के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सभी पुलिसकर्मियों कोरोना जांच कराई गई थी। जिसमें हेड कांस्टेबल उपदेश व कांस्टेबल प्रशांत देशवाल कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

वैक्सीन की लग चुकी है दो डोज
बता दें कि इन सभी पुलिसकर्मियों को वैक्सीन के दो डोज लग चुकी है। जानकारों का कहना है दो डोज लग जाने से इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद चौकी के दो पुलिसकर्मियों   को होम आइसोलेटेड किया गया है।

यह भी देखे:-

भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय
ग्रेनो प्राधिकरण ने सादुल्लापुर में 13500 वर्ग मीटर जमीन से हटाया अवैध कब्जा
सिलिंडर फटने से युवक की मौत, दो झुलसे
मुख्यमंत्री ने कहा- राष्ट्रीय संस्थानों से सतत संपर्क और सुझावों के त्वरित क्रियान्वयन पर सुनिश्चित ...
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण: हरियाली और एकता का उत्सव
कोरोना की तीसरी लहर : कोरोना से लड़ने को तैयार है भारत, पढें पूरी रिपोर्ट
इनवेस्‍टमेंट प्‍लान : नौकरीपेशा से लेकर बिजनेसमेन तक के लिए आया जबर्दस्‍त प्‍लान, PM ने की शुरुआत
नेगेटिव आने के बाद दो मरीज निकले कोरोना पॉजिटिव,  उपचार के लिए भर्ती
शारदा यूनिवर्सिटी में ताइक्वांडो पर "द स्पोर्ट्स टॉक" का आयोजन, खिलाड़ियों को मिला रणनीतियों का व्या...
लॉकडाउन  में महत्वपूर्ण सेवाओं को दी गई ई पास में छूट 
अलीगढ़ में NIU का "प्रतिभा सम्मान समारोह": मेधावी छात्राओं के लिए 20% विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में तृतीया राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारम्भ
खुशखबरी: अब घर बैठे सरकारी मूल्य समर्थन योजना से जुड़कर बेचें अपनी फसलें, भुगतान मिलेगा तीन दिन में
मप्र में किसानों के साथ हुई हिंसा की कि निंदा
माहवारी जागरूकता पर विद्यार्थियों को दी वैज्ञानिक जानकारी, बालिकाओं को बांटे गए सैनिटरी पैड
साइट-4 रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, विजय महोत्सव 23 सितम्बर से