सूरजपुर में आदर्श रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन
ग्रेटर नोएडा : मंगलवार को आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन हवन यज्ञ के द्वारा किया गया। पंडित अरविंद शास्त्री वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। इस अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के महासचिव सत्यपाल शर्मा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर बन सके इसलिए विशेष मंत्र द्वारा आहुति दी गई।
रामलीला भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य रुप से आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्रीचंद भाटी, महासचिव सत्यपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मूलचंद शर्मा, डॉ. धनीराम देवधर, ओमप्रकाश शर्मा, भूदेव शर्मा, जयदेव शर्मा, ओमवीर वैसला, भोपाल ठेकेदार, रवि भाटी, बीरबल शर्मा, बीरपाल भगत जी, बिजेंदर मुद्गल, हरीश शर्मा, सुनील सोनक, जगदीश भाटी एडवोकेट, ईश्वर देवधर, विनोद शर्मा तेल वाले आदि रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे। आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्रीचंद भाटी ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं वह ग्रामवासियों का स्वागत किया।
