आरएलडी चीफ चौधरी अजीत सिंह का कोरोना से निधन
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का कोरोना के कारण निधन हो गया। अजीत सिंह 88 वर्ष के थे। वो सात बार सांसद और केंद्र में मंत्री भी रहे। गुरुग्राम के निजी अस्पताल में कोरोना का इलाज कराते वक्त उनका निधन हो गया।
कोरोना से संक्रमित राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया। 88 वर्षीय चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। मंगलवार रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इलाज के दौरान उनके निधन की सूचना व्हाट्सएप, फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया पर छा गई। गाजियाबाद राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। रालोद कार्यकर्ताओं में अपने नेता के निधन से शोक व्याप्त है और यह अपने संदेशों के माध्यम से शोक जता रहे हैं। रालोद कार्यकर्ताओं में अपने नेता के निधन से शोक व्याप्त है और यह अपने संदेशों के माध्यम से शोक जता रहे हैं।
बता दें कि अजित सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी अजित सिंह जाटों के बड़े नेता माने जाते थे। वह कई बार केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। पिछले 2 लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय लोकदल का ग्राफ तेजी से गिरा। यही वजह है कि वह अपने गढ़ बागपत से भी लोकसभा चुनाव हार गए। अजित सिंह के सुपुत्र जयंत चौथरी भी मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव हारे। हालांकि, पंचायत चुनाव पर नजर डाले से रालोद अपना वोट बैंक दोबारा पाने में कुछ हद तक कामयाब होती दिखाई दे रही है।
