IPL पर कोरोना की मार, इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड

  • IPL 2021 स्थगित कर दिया गया है.
  • यह घोषणा कई खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद की गयी है.

 

नई दिल्ली: कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुए आईपीएल प्रशासन ने इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड कर दिए हैं. दरअसल चार अलग-अलग आईपीएल टीमों से अभी तक कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा आज ही कोरोना संक्रमित हुए हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा पॉजिटिव हुए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं. अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है. बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने भी ये बात कंफर्म की है.

 

लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, ‘टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है. हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है.’ बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या इस साल हमें आईपीएल आयोजन के लिए कोई उपयुक्त समय मिल सकता है. यह सितंबर हो सकता है लेकिन अभी यह केवल कयास होंगे. अभी की स्थिति यह है कि हम टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कर रहे हैं.’’

 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि विदेशी सहित सभी खिलाड़ी बबल में ही रहेंगे. वो घर नहीं जाएंगे. बीसीसीआई ये जांचने की कोशिश कर रहा है कि कोरोना से बचाव के साथ क्या खिलाड़ियों को 2-3 जून तक बायो बबल में रखा जा सकता है या नहीं. इसके लिए उन्हें एक हफ्ते या उससे अधिक समय लगेगा. इसलिए तब तक के लिए यह सीजन निलंबित है.

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच एल बालाजी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया था. सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मैच भी स्थगित कर दिया गया था क्योंकि केकेआर के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती का परीक्षण पॉजिटिव आया था.

यह भी देखे:-

IVPL 2024: मुंबई चैंपियंस ने फाइनल में की एंट्री, रेड कार्पेट दिल्ली को 60 रन से हराया
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख सद्गुरु महाराज जी ने मोटोजीपी रेसिंग इवेंट में पहुंचकर चलाई बाइक
व्हीलचेयर क्रिकेट टी 20 टूर्नामेंट का आगाज, उद्घाटन मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता 2021  में गौतमबुद्ध नगर  खिलाड़ियों का हुआ चयन 
सत्यम खेल वार्षिक उत्सव का समापन, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने सर्वाधिक पदक जीतकर रोलिंग ट्रॉफी पर ...
ग्रेनो वेस्ट की अग्रिमा सिंह ने सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में दूसरे दिन कबड्डी और बास्केटबॉल मे...
AKTU ज़ोनल स्पोर्ट्स 2025 – दूसरे दिन का आयोजन ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक सम्पन्न
खो-खो में सिटी हार्ट अकादमी स्कूल रहा तृतीय
गलगोटिया यूनिवर्सिटी : भारतीय कार्टिंग रेस और फॉर्मूला इम्पीरियल 2024 का हुआ समापन
एस्टर पब्लिक स्कूल में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा, स्केटिंग प्रतियोगिता में 13 पदक किए अपने नाम
Educo Sport Club द्वारा Futsal Champion Trophy का आयोजन
गगन पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन
Martin bags the Tissot Sprint, Bezzecchi grabs pole at the IndianOil Grand Prix of India
ग्रेटर नोएडा के कोमल और शाश्वत सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे