डर ही वायरस है, सुरक्षा ही वैक्सीन : आशु पहलवान घंघौला
कोरोना वायरस वर्तमान में संपूर्ण भारत में बहुत तेजी से अपने पैर फैला चुका है. ऐसे में मृत्यु भी हो रही है। ऐसे में आशु पहलवान घंघौला का मानना है कि इस भयानक स्थिति में हमें डरना नहीं है बल्कि इसका मुकाबला करना है. सभी युवा साथियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहना होगा और जब तक हम खुद अपनी सुरक्षा पूरी तरह नहीं करेंगे तब तक लोग भी असुरक्षित रहेंगे. आज देश वाकई भयानक स्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में जो भी लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं उन्हें अपना प्लाज्मा दान करना होगा हर ठीक हुआ व्यक्ति 2 कोरोना मरीजों की जान बचा सकता है। जितना हो सके लोगों की अपने अपने स्तर से हम सभी को मदद करनी होगी कुछ विशेष बातें जैसे कि यदि आप को बुखार खांसी नजला या कोई अन्य रोग हैं तो अपने आप को होम क्वॉरेंटाइन कर ले और उपचार एवं काढ़े लेते रहे। देश के हर व्यक्ति को खुद को सुरक्षित रखना होगा तभी कोरोना हारेगा।
