कोरोना संकट के बीच सेना प्रमुख ने की PM मोदी से मुलाकात, नरवणे ने दी तैयारियों को लेकर जानकारी

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कोरोना संकट पर सेना की तरफ की गई तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नें उनसे बातचीत की। बैठक में कोरोना प्रबंधन में मदद के लिए सेना द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा की गई है। सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को बताया कि विभिन्न राज्य सरकारों को सेना के चिकित्साकर्मी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में सेना की ओर से अस्थायी अस्पतालों का भी निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी वायुसेना प्रमुख और सीडीएस बिपिन रावत के साथ बैठक कर चुके हैं।

अस्पताल खोलने से लेकर ऑक्सीजन के क्षेत्र में पहुंचाई जा रही मदद

जनरल नरवणे ने मुलाकात में पीएम को बताया कि सेना ज्यादा से ज्यादा जगहों पर आम लोगों के लिए अस्पताल खोलने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सेना कोरोना के मामलों से निपटने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल बना रही है। सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को इस बात से भी अवगत कराया कि आयात किए गए ऑक्सीजन टैंकरों और गाड़ियों के प्रबंधन में जहां विशेषज्ञ कौशल की जरूरत पड़ रही है वहां सेना की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है।

वायुसेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान की भी कर चुके हैं समीक्षा

बता दें कि बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की थी। इस दौरान ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक उपकरणों के परिवहन में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी लाने पर जोर दिया गया था।

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान देश में कोरोना की ताजा स्थिति में सुधार के लिए वायु सेना की तरफ से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन संचालन की गति तेज करने और उसका स्तर बढ़ाने  सहित उसकी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता जोर दिया था।

बता दें कि इस वक्त देश में लगातार तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते ऑक्सजीन संकट पैदा गया है। ऐसे में अन्य देशों ने भी भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

 

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ने प्रज्ञान स्कूल के बच्चों के साथ चलाया यातायात जागरुकता अभियान, हेल्मेट और सीट बे...
चोरी के जेवरात के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
covid-19:मुख्यमंत्री से शराब के ठेके बंद करवाने का किया अपील
भा.ज.पा. सांसदों का लोकसभा परिसर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान ...
बिहार-बंगाल से यूपी तक यास से पानी-पानी, जानें- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा बढ़ा, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्‍यों को लिखा पत्र, दिए ये न...
उत्तर प्रदेश बजट 2019 : प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट के लिए सीएम योगी ने खोला खजाना
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया
आर्ष कन्या गुरुकुल, वेद धाम को नेफोमा से मिली सहायता
सड़क हादसे में युवती की मौत
चेक बाउंस मामले में 1 साल की सजा, 1.80 करोड़ का जुर्माना – गौतम बुद्ध नगर कोर्ट का बड़ा फैसला
रणदीप गैंग का 15 हज़ार इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार, बदालपुर की एक बड़ी डकैती व हत्या काण्ड का खुलासा
दुखद: महामारी में 9346 बच्चे बेसहारा, सबसे ज्यादा 2110 यूपी में प्रभावित, बिहार-मध्यप्रदेश भी बेहाल
ग्रेटर नोएडा: सोफा फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूरों की जलकर मौत
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी* की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया