देश में कोरोना की तेज रफ्तार, मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार

नई दिल्ली, एजेंसी। सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट के बाद मंगलवार को नए मामलों में तेज वृद्धि देखी गई। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 3,60,960 नए मामले आए। इस दौरान 3,293 लोगों की मौत से देश में कोरोना से अब तक हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर दो लाख से अधिक हो गया। ऐसा पहली बार है जब कोरोना से इतनी तादाद में मौतें हुईं और नए मामले सामने आए। रात 12 बजे तक मिली ताजा जानकारी के अनुसार 3.62 लाख से अधिक मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई। देश में फिलहाल सक्रिय मामले बढ़कर 29,78,709 हो गए हैं। वहीं 3,293 मौतों से कुल मृतक संख्या 2,01,172 हो गई। इस दौरान 2,62,039 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक कुल 1,48,07,704 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

लोगों के ठीक होने की दर घटी 

इन नए मामलों के साथ लोगों के ठीक होने की दर घटकर 82.54 फीसद और मृत्यु दर 1.12 फीसद हो गई है। कोरोना ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। इसी तरह 23 अगस्त को 30 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। जबकि 19 अप्रैल तक देश में 1.50 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं।

16 लाख से अधिक नमूनों की जांच

इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 26,09,79,877 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अकेले सोमवार को 16,58,700 नमूनों की जांच की गई।

दस राज्यों में हैं लगभग सत्तर फीसद मामले

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 69.1 फीसद मामले सर्वाधिक प्रभावित दस राज्यों के हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 48,700 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 33,551 और कर्नाटक में 29,744 नए मामले सामने आए।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में

बीते 24 घंटों में 3,285 लोगों की मौत हुई उनमें सर्वाधिक 895 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ से 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170 और राजस्थान में 121 लोगों की मौत हुई।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से हरियाली की क्रांति: 2.07 लाख पौधों का लक्ष्य पार कर ...
रोटरी क्लब ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित किया रक्तदान शिविर
यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर, एक ही परिवार के तीन घायल, एक की मौत
ग्रेनो के 14 गांव बनेंगे स्मार्ट, मायचा से हुई शुरुआत
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम
कल का पंचांग, 22 नवंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कोरोना को मात: इस्राइल का टीकाकरण अभियान सफल, जानिए कैसे निकला दुनिया से आगे
दिल्ली मौसम : आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार, दो डिग्री तक गिर सकता है पारा
घबराएं नहीं: डॉक्टर त्रेहान बोले- आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अस्पताल में भर्ती करना जरूरी नह...
पढ़ें राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें, ‘एक राष्ट्र -एक साथ चुनाव’ आज समय की मांग है : राष्ट्र...
Chhattisgarh: नारायणपुर में खदान पर नक्सल हमला, दो कर्मचारी लापता
हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, परिवार ने हॉस्पिटल व स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप
बढ़ती जनसंख्या को लेकर उलटी पदयात्रा की
ग्राम मकौड़ा में पंचायत का आयोजन, ग्रामीण करेंगे प्रशासन के निर्णय का विरोध
Kappa Covid Variant : राजस्‍थान में Coronavirus के कप्पा वैरिएंट का कहर
PM मोदी के महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजैक्ट का सर्वेक्षण तेज, दिल्ली से वाराणसी के बीच ये होंगे स...