कोविड अस्पतालों का सीडीओ ने किया निरिक्षण, शारदा अस्पताल को व्यवस्था सुधारने का निर्देश 

ग्रेटर नोएडा:  कोविड-19 अस्पतालों में आज मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने निरीक्षण किया  जिसमें शारदा अस्पताल में न तो साफ-सफाई मानक के  अनुरूप  मिल सकी और उपचार करा रहे मरीजों एवं  उनके तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर भी मरीजों  को सही ढंग से उपचार नहीं  कर रहे है ,मुख्य विकास अधिकारी ने शारदा अस्पताल के प्रबंधकों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए.

डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से⬜⬜⬜⬜⬜ कोविड-19 महामारी को लेकर जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारीगण जनपद के नागरिकों को संक्रमण से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर कर रहे हैं कार्यवाही⬜⬜⬜⬜⬜⬜ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा पीपीई किट पहनकर शारदा अस्पताल का किया गहन स्थल निरीक्षण⬜⬜⬜⬜⬜⬜ जांच में पाया गया चिकित्सक गण निरंतर वार्ड में जाकर मरीजों को देखने में ढिलाई बरत रहे हैं, साफ-सफाई भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई⬜⬜⬜⬜⬜⬜ कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासी कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें वहीं दूसरी ओर संक्रमित व्यक्तियों का अस्पतालों में सरकार की मंशा के अनुरूप निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज संभव कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारीगण कोविड-19 के प्रभारी अधिकारी नरेंद्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाया जा सके। इस श्रृंखला में आज मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह स्वयं शारदा अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्होंने पीपीई किट पहनकर शारदा अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि चिकित्सकों के द्वारा मानकों के अनुरूप वार्ड में जाकर भ्रमण नहीं किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर साफ-सफाई भी अस्पताल में मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने शारदा अस्पताल के संचालकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक ड्यूटी पर हैं उनके द्वारा निरंतर स्तर पर बार्डो में भ्रमण करते हुए भर्ती मरीजों का इलाज निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाए वहीं दूसरी ओर संपूर्ण अस्पताल में मानकों के अनुरूप साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि कोरोना संक्रमित व्यक्ति शीघ्रता के साथ ठीक होकर अपने घर पहुंच सके। ज्ञातव्य हो कि जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई के द्वारा विगत दिवस आयोजित बैठक में अधिकारियों को विभिन्न अस्पतालों का स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

यह भी देखे:-

किसानों ने तीन काले कानून के विरोध में ग्रेटर नोएडा में किया विरोध प्रदर्शन 
मुख्यमंत्री ने दी 6500 करोड़ के सबसे बड़े डाटा सेंटर की सौगात
शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व की मिसाल: जी.एल. बजाज के सीईओ को मिला ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड
फ्यूजन होम्स सोसाइटी में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
DU SOL Admission 2021: डीयू ओपेन दाखिला आज से शुरू, बीए और बीकॉम कोर्सेस में प्रवेश 15 दिसंबर तक
गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का भव्य स्वागत
80 साल की मां ने बेटे की जान बचाने के लिए डोनेट की अपनी किडनी “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स -2022 में दर्...
ग्रेटर नोएडा सेक्टर 36 की पहचान बना सी ब्लॉक का पार्क
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 78 मासूम बिछड़े बच्चों को ने उनके परिजनों से मिलाया, प...
लॉयड ग्रुप ने "आरंभ 2025" ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ 22वें एमबीए बैच की शुरुआत
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में "नवांकुर" ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आ...
70 साल के बुजुर्ग 10 दिन तक वेंटिलेटर पर रहकर कोरोना को हराया
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने बाँटे कम्बल
कानून-व्यवस्था शांति को लेकर डीएम बी.एन. सिंह ने की पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक
मजदूरों को जहरीले सांप ने काटा, हालत नाजुक
हीटवेव अलर्ट: बढ़ते तापमान से सावधान! जानिए क्या करें, क्या न करें — जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजर...