SSC : खुशखबरी, एसएससी भर्ती परीक्षा में असफल अभ्यर्थी भी पा सकेंगे नौकरी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने ऐसे अभ्यर्थियों की सूचनाएं सार्वजनिक रूप से साझा करने का निर्णय लिया है जो भर्ती परीक्षा के अंतिम चरण में शामिल हुए लेकिन अंतिम रूप से चयनित नहीं हो सके। इसका मकसद अन्य नियोक्ताओं को उपयुक्त मानव संसाधन प्राप्त करने में सहूलियत देना है।

आयोग ने साफ किया है कि किसी भी भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी होने के बाद एक खासतौर से तैयार वेबसाइट पर अचयनित मेधावियों का नाम, पता समेत अन्य आवश्यक सूचनाओं के साथ परीक्षा में कुल प्राप्तांक और मेरिट की रैंकिंग जारी की जाएगी। फॉर्म भरते समय जो अभ्यर्थी सहमति देंगे, उन्हीं की सूचनाएं जारी की जाएंगी। ये सूचनाएं जारी होने के एक साल तक मान्य होंगी।

भर्ती परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट जारी करने के बाद अंतिम रूप से चयनित नहीं हो सके उम्मीदवारों की डिटेल आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ये वही उम्मीदवार होंगे जिन्होंने डिस्क्लोजर स्कीम के ऑप्शन को चुना होगा।

एसएससी की यह योजना नवंबर 2020 से जारी परिणामों से प्रभावी होंगी। इस योजना में सेलेक्शन पोस्ट की परीक्षाएं शामिल नहीं हैं।

यह भी देखे:-

ग्रामीणों के सहयोग से आजमपुर गढ़ी में लाइब्रेरी का उद्घाटन
रिवर फ्रंट घोटाला: सीबीआई के सामने आठ सौ टेंडर फाइल खंगालने के बाद अब कमीशनखोरी की चेन तलाशने की चुन...
आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में फार्मासिस्ट लोगों का महत्वपूर्ण योगदान : डॉ शिखा
लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सहित कई पर मुकदमा, आगजनी व पुलिस से खींचत...
पीएम मोदी ने देश के शीर्ष चिकित्सकों के साथ बैठक की, कोरोना संकट से पैदा हुए हालात पर की बात
Pariksha Pe Charcha 2021 Live: परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी का विद्यार्थियों से संवाद
योगी आदित्यनाथ पर तस्वीर हो गई साफ, जाने दिल्ली से आए भाजपा नेता के बयान के मायने
कोरोना टीका: डॉक्टरों ने कहा- दूसरी डोज के लिए चिंतित न हों, 16 हफ्तों का अंतराल शरीर के लिए अच्छा
विजन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा लगाया जाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर - डॉ. अजय कुमार
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद , सात घायल
ऐतिहासिक बाराही मेला: रागिनी कलाकारों ने सुनाया गीता का उपदेश, भाव विभोर हुए दर्शक
नोएडा ट्विन टावर प्रकरण : सीएम योगी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री यो...
 GNIOT कॉलेज सामुदायिक रसोई ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए कैसे
जीएल बजाज में 'सेलिंग स्किल्स' विषय पर मूल्य तीन दिवसीय वर्धित पाठ्यक्रम का आयोजन
Akshay Tritiya 2024: क्यों मनाया जाता है अक्षय तृतीया का त्योहार, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त, बता रह...