कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के चलते इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए विकास अनुमान घटाया

नई दिल्ली। रिसर्च एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने चालू वित्त वर्ष (2021- 22) के लिए भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर अनुमान पहले के 10.4 फीसद से घटाकर 10.1 फीसद कर दिया है। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए यह संशोधन किया गया है। इंडिया रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा है कि देश के बड़े हिस्से में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से चिकित्सा सुविधाओं पर भारी दबाव है। कोरोना की यह दूसरी लहर मध्य मई से कमजोर पड़नी शुरू हो जायेगी।

आरबीआइ ने भी इस माह की शुरुआत में जारी मौद्रिक नीति की समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी वृद्धि 10.5 फीसद रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस दौरान देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को वृद्धि के रास्ते में आने वाली सबसे बड़ी अड़चन बताया।

अन्य ब्रोकरेज कंपनियां और विश्लेषक भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए भारत की आर्थिक विकास दर के अपने-अपने अनुमान घटा रहे हैं। इस वर्ष 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में देश की जीडीपी दर में 7.6 फीसद गिरावट का अनुमान है।

इंडिया रेटिंग्स ने कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर का आर्थिक प्रभाव उतना बुरा नहीं होगा जितना पहली लहर का था। इसकी मुख्य वजह यह है कि पहली लहर के चरम के मुकाबले संक्रमण मामलों की वर्तमान संख्या तीन गुना तक पहुंच जाने के बावजूद लॉकडाउन स्थानीय स्तर तक ही सीमित रखा जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना वायरस का टीका लगने से भी सुरक्षा बढ़ेगी। देश में 21 अप्रैल तक 13.20 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है।

यह भी देखे:-

वाराणसी में माफिया डॉन सुभाष ठाकुर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा, बीएचयू अस्पताल में चल रहा इलाज
यूपी : सीएम योगी आज करेंगे कैबिनेट बैठक, वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर भी विचार संभव
धरने पर बैठने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को पुलिस ने रोका, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू...
डंपर ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ.  महेश शर्मा का जन्मदिन मनाया  
'मेट्रो मैन' चलाएंगे केरल में जीत की मेट्रो, जाने किस पार्टी से लडेंगे चुनाव
आईआईए ने उद्योग विहार 2 के वैकल्पिक मार्ग की मांग की, ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने किया निरीक्षण
राम-ईश इंस्टीट्यूट ने मनाया 63वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह
Coal Scam News: डोमको प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बिनय प्रकाश समेत 3 दोषी करार, सजा पर बहस आज
समाजसेवी ओम रायज्यादा के नेतृत्व में दिव्य उपवन में स्वच्छता अभियान, कृष और सूर्या ने निभाई अहम भूमि...
कोरोना योद्धा के लिए बीइंग केयरिंग संस्था का ONLINE #saveTheSaviour कैंपेन
ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, हमले का लगाया था आरोप
अंडरवर्ल्ड से हैं नवाब मलिक के संबंध-देवेंद्र फडणवीस, खुद पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब
कोविड 19: चुनावी राज्यों में भी बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, पश्चिम बंगाल और केरल में तेजी से बढ़ रहे न...
महंगाई, पंचायत व ब्लॉक प्रमुख विवाद को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, धारा 144 के उलंघन में इन नेताओ...