कार्यकाल के आखिरी दिन जस्टिस बोबडे ने केंद्र को फटकारा, कहा- ऑक्सीजन की कमी से मर रहे लोग

देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। मुख्य न्यायधीश के तौर पर अपने कार्यकाल के आखिरी दिन एसए बोबडे ने सरकार पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से लोग मर रहे हैं। हालांकि इस मामले को 27 अप्रैल यानी मंगलवार तक स्थगित कर दिया है।

 

इस मामले पर तीन न्यायमूर्तियों की बेंच ने सुनवाई की, जिसकी अध्यक्षता सीजेआई बोबडे ने की। सुनवाई शुरू होते ही मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं। बता दें कि एसए बोबडे ने आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी से रिटायर हो रहे हैं।

 

एसए बोबडे सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहले ऐसे न्यायाधीश होंगे, जिनके कार्यकाल का ज्यादातर हिस्सा कोविड लॉकडाउन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में चला गया। एसए बोबडे ने अपने 14 माह के कार्यकाल में मात्र 90 दिन ही फिजिकल सुनवाई कर पाए।

इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऑक्सीजन की आपूर्ति और कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं समेत अन्य मुद्दों पर नेशनल प्लान चाहता है। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस आर भट की तीन सदस्यीय पीठ ने देश में कोरोना की गंभीर स्थिति पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि देश में कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े हर मुद्दे पर विचार करेगी।

इसके अलावा पीठ ने कहा कि वैश्विक महामारी के बीच लॉकडाउन घोषित करने की उच्च न्यायालयों की शक्ति से जुड़े पहलू का भी आकलन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान की कार्यवाही में उसकी मदद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे को न्यायमित्र नियुक्त किया है।

यह भी देखे:-

क्या लैब से लीक हुआ कोरोना, स्वतंत्र जांच पर अब चीन की चुप्पी, US बोला-तह तक जाएंगे
स्मार्ट टाउनशिप में मकान व दुकान का सपना जल्द होगा पूरा
कासना व ग्रेटर नोएडा थाना का नाम बदला, जानिए अब क्या होगा पढ़ें पूरी खबर
राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने की यमुना प्राधिकरण के विकास योजनाओं की समीक्षा, प्राधिकरण के कार्यों ...
स्मोग की वजह से ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, कई गाड़ियां आपस मे भिड़ी
PM की अपील का गहरा असर, विन-पोर्टल पर 50 लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
तबादला :माध्यमिक शिक्षकों का तबादला, जानें प्रक्रिया
चिन मुद्रा: पाचन और ऊर्जा के लिए एक अद्भुत योग अभ्यास - योग गुरु ऋषि वशिष्ठ से जानें
आज ही के दिन 1921 में रखी गई थी इंडिया गेट की नींव, 1931 में बनकर तैयार हुआ था
UPSSSC PET : मंडल के 232 केंद्रों पर पीईटी देंगे 114,200 अभ्यर्थी, 20 अगस्त को दो पालियों में होगी प...
बेहतर पुलिसिंग के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग जरूरी : धीरेन्द्र सिंह
प्रेस क्लब में हुआ "FROM HIVE TO A BLOOMING LIFE" नामक पुस्तक का विमोचन
 अपराध: अब नही बचेंगे माफ़िया, सीएम योगी ने दिया यह सख्त आदेश
बसपा नेता व बाईक बोट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी पहुंचे ऑटो एक्सपो, इलेक्ट्रिक वाहनों...
भारत में पहली बार वर्चुअल मेले IFJAS का आगाज, हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए EPCH ने व्यवसाय का अवसर खो...