घबराएं नहीं: डॉक्टर त्रेहान बोले- आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अस्पताल में भर्ती करना जरूरी नहीं

खौफनाक कोरोना लहर और देश में चिकित्सा संसाधनों की पड़ रही कमी के बीच देश के ख्यात चिकित्सिक व मेदांता हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. नरेश त्रेहान ने लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ अहमें बातें कही हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि हर व्यक्ति जिसकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उसे अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे संक्रमितों को पहले एक डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। अस्पतालों के कोविड एप हैं। मेदांता का भी एप है। आप अपना विववरण उस पर भरिए और डॉक्टर से कॉल पर बात करिए। इसके बाद ही भर्ती होने का निर्णय किया जाना चाहिए।

इन बातों की जानकारी डॉक्टर को दें
डॉ. त्रेहान ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को अपने फेफड़ों की स्थिति, ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट, पूर्व से यदि बीमारियां हों तो उनकी जानकारी डॉक्टर को देना चाहिए। इससे उन्हें यह तय करने में आसानी होगी कि संबंधित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की कितनी जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से भी आग्रह किया कि वे इस बात का ध्यान रखें कि किसे अस्पताल में भर्ती कराना है।

 

यह भी देखे:-

आज का पंचांग , 22 जून 2020 , जानिए शुभ- अशुभ मुहूर्त
नवरत्न के प्रथम महिला प्रौढ़ नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र हुआ प्रारम्भ
नई आवाज बन रहा है ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉरपोरेट सर्विसेज
केजरीवाल अब हरियाणा में चाहते हैं कांग्रेस से गठबंधन
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज : "इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT)" पर वेबिनार
ग्रेनो के सभी शिक्षण संस्थान एवं अस्पताल लीज डीड की शर्त पर स्थानीय किसानों एवं गरीब लोगों का करें ...
किसान एकता संघ: आवारा पशुओं के संबंध में जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया रिपोर्ट कार्ड, बोले - 350 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में आएंगे
देखें VIDEO, ग्रेनो के एक्सपो मार्ट में एलईडी एक्सपो 2018 का शुभारम्भ
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 रामलीला मंचन : शिव सती संवाद देख आनंदित हुए लोग
आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा शिविर का आयोजन
शारदा विश्विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन
राम भक्त केजरीवाल सरकार : दिल्ली के बुजुर्गों को मुफ्त कराएगी अयोध्या की यात्रा
मिशन रोजगार: दीपावली से पहले सीएम योगी का युवाओं को बड़ा तोहफा
केंद्र सरकार का वादा झूठ का पुलिंदा : वीरेंद्र डाढा
युवक की हत्या, कार मैं मिला शव, दोस्तों पर आरोप