जानिए किन वजहों से फिर पंजाब से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर दिल्ली आने लगे किसान
नई दिल्ली/ सोनीपत। कृषि काूननों के विरोध में कुंडली बार्डर पर चल रहे आंदोलन में एक बार फिर से पंजाब व अन्य स्थानों से लोगों का आना शुरू हो गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इस तरह से बाहर से आकर लोगों का आंदोलनकारियों की भीड़ में शामिल होने से यहां भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। बढ़ती भीड़, लगातार लोगों की आवाजाही और कोरोना से बचाव के किसी भी नियमों का पालन नहीं होने के कारण आंदोलन स्थल पर संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा मंडराने लगा है।
गेहूं फसल कटाई के बाद एक बार फिर से आंदोलनकारी बार्डर पर जुटने लगे हैं। आंदोलन स्थल पर पहले से ही पांच-सात हजार की भीड़ मौजूद है और अब एक बार फिर से पंजाब से ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़ी संख्या में पंजाब से आंदोलनकारी यहां पहुंचने लगे हैं।
एक दिन पहले भी पंजाब से करीब तीन से चार दर्जन ट्रैक्टर-ट्राली से आंदोलनकारी कुंडली बार्डर पर पहुंचे। इस तरह से आंदोलन स्थल पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आसपास के ग्रामीण भी सशंकित हो गए हैं और उन्हें कोरोना का भय सताने लगा है। कुंडली और आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यह आंदोलन जारी रहेगा, भीड़ आती रहेगी। इसलिए सरकार को किसी भी तरह से इनको यहां से हटाना चाहिए।
क्योंकि ये आंदोलनकारी न तो अपनी कोविड की जांच करवा रहें है और न ही जीटी रोड को खाली कर रहे हैं। कोविड-19 का दूसरा चरण बेकाबू होता जा रहा है। जिले में रोजाना 700-800 संक्रमित मिल रहे हैं और इनमें बड़ी संख्या में मरीज विभिन्न गांवों से भी मिल रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है और कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन स्थल पर इसको लेकर पूरी लापरवाही बरती जा रही है।
संयुक्त मोर्चा के सदस्य मंजीत सिंह राय ने तो साफ तौर पर कहा है कि मोर्चा किसी भी आंदोलनकारी की कोरोना जांच प्रशासन को नहीं करने देगा। क्योंकि प्रशासन सरकार के इशारे पर उन्हें उठाने की बात कह रहा है। कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता का कहना है कि इस महामारी के सामने अब आंदोलन के बारे में सोचना उचित नहीं है। कोरोना संक्रमण गांवों में भी खूब फैल रहा है। इसके चलते आंदोलन को फिलहाल स्थगित करना चाहिए। इस महामारी से निपटने के लिए सभी को साथ देना चाहिए। क्योंकि अगर जान बची तो आंदोलन फिर होते रहेंगे।
यह भी देखे:-
हाईकोर्ट ने अदालतों के अंतरिम आदेश 17 अगस्त तक बढ़ाए
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सदस्यों ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण
आठ जून से कोलकाता-जम्मूतवी का संचालन बहाल, 12 से चलेगी छपरा-पनवेल स्पेशल, यात्रियाें को होगी सुविधा
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर को हुई भारी परेशानी
भूमाता ब्रिगेड प्रमुख तृप्ति देसाई का कोच्चि एयरपोर्ट पर भारी विरोध
आज जेवर की चर्चा दुनिया में होती है और यह संभव हो पाया है योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में : धीरेन्द...
केजरीवाल ने गोवा में युवाओं को सरकारी नौकरियां समेत किए कई वादे
ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण बिल्कुल भी बर...
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 123 वीं बोर्ड में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए
इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का गवाह बना राजस्थान, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन 6 जिलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दि...
पेट्रोल-डीजल जीएसटी के तहत क्यों नहीं आ सकते, केरल हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछा कारण
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने किया आग्रह, जरूरी दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त...
सड़क हादसे में बाईक पर सवार दो की मौत
किसानों का विरोध प्रदर्शन; यूपी के दो रेलवे स्टेशनों पर चार ट्रेनें हुई रद, रेलवे ट्रैक किया जाम
दूसरा ईटी टेक 2022 ग्रेटर नोएडा में कल 9 नवंबर से
