मई और जून में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराएगी सरकार

नई दिल्ली, एजेंसियां। कोरोना संकट की मार झेल रहे गरीब और मजदूर वर्ग लोगों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। भारत सरकार (Government of India) मई और जून 2021 के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न उपलब्‍ध कराएगी। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक देश के लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को पांच किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। भारत सरकार इस पहल पर 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी।

केंद्र सरकार ने यह घोषणा ऐसे वक्‍त में की है जब‍ देश के कई राज्‍यों में कोरोना संकट के चलते सख्‍त पाबंदियां लगाई गई हैं। इन पाबंदियों की मार आम आदमी पर नहीं पड़े इसके लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इस एलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोना संकट से सबसे ज्‍यादा प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर मौजूदा हालात की समीक्षा की। पीएम मोदी ने यह बैठक ऐसे समय में की है जब महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है।

केंद्र सरकार (Government of India) का कहना है कि उसकी सर्वोच्‍च प्राथमिकता रही है कि महामारी के मुश्‍क‍िल वक्‍त में गरीब के घर का चूल्‍हा नहीं बुझने पाए। मजदूर और गरीब को भूखा नहीं सोना पड़े। इसी मंशा के साथ पिछले साल लॉकडाउन लगते ही सरकार ने पीएम गरीब कल्‍याण योजना चलाई थी। इसके तहत गरीबों को आर्थिक मदद दी गई थी। यही नहीं केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के दौरान 80 करोड़ लोगों को राशन भी मुफ्त दिया गया था।

जानकारों का मानना है कि महामारी के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन के दौरान किसानों, खेतिहर मजदूरों और गरीबों के लिए सरकार (Government of India) की दो बड़ी योजनाएं वरदान साबित हुई हैं। पहली गरीबों के लिए आर्थिक मदद की और दूसरी मुफ्त राशन योजना… इनसे किसानों और खेतिहर मजदूरों के बैंक खाते में नगदी पहुंची साथ ही गरीबों की रसोई तक मुफ्त का राशन पहुंचाया गया। यही नहीं मनरेगा के जरिए भी मजदूर वर्ग को राहत दी गई।

यह भी देखे:-

लखनऊ: साढ़े चार साल पहले इसी इलाके में मारा गया था आईएसआईएस का आतंकी, पीएम मोदी की रैली में ब्लास्ट ...
भारतीय महिला टीम: इंग्लैंड के साथ T20 सीरीज की बराबर, शेफाली वर्मा ने खेली तूफानी पारी
मैक्स के बाद एम्स के अध्ययन में खुलासा: कोरोना से ठीक हुए लोगों में लंबे समय तक मिल रहे लक्षण, जांच ...
डिजिटल इंडिया के छह वर्ष, प्रधानमंत्री मोदी अभियान के लाभार्थियों से कल करेंगे बातचीत
Naxal Attack: नक्सलियों ने भेजी अगवा जवान की तस्वीर, भाई ने कहा- इसपर विश्वास नहीं
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की संख्या 200 के पार, पढ़े पूरी रिपोर्ट
क्रिकेटर शमी सड़क हादसे में घायल , लगे दस टांके
14 साल पहले घर से चला गया था बेटा, लौटा तो लग्जरी कार और ट्रकों का मालिक बनकर, दिलचस्प है ये कहानी
अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाला कॉल सेंटर का भंडाफोड़: वायस मैसेज भेजकर जाल में फंसाते थे
स्वातंत्र्य वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की
छठ पूजा के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में स्कूलों में अवकाश, कक्षाएं 7 नवंबर को रहेंगी बंद
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
ग्रेनो वेस्ट निवासियों व नेफोवा ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
हार्डवेयर की दो दुकानों का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी
बंगाल में व्हीलचेयर पर ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ करेंगे तीन जनसभाएं
जी .डी. गोयंका स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन डे