सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संबंधी स्थिति को नेशनल इमरजेंसी बताया, आज होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति को गुरुवार को राष्ट्रीय आपातकाल करार दिया। हजारों टन ऑक्सीजन के उत्पादन तथा रोगियों के लिए इसकी नि:शुल्क आपूर्ति जैसे आधार पर तमिलनाडु में स्टरलाइट कॉपर संयंत्र को खोलने के वेदांता समूह के आग्रह पर सुनवाई को सहमत हो गया, जिस पर आज सुनवाई होगी।

मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की पीठ ने तमिलनाडु सरकार की आपत्ति को नहीं माना जिसने शुरू में वेदांता की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करने और इसे खोले जाने का विभिन्न आधारों पर विरोध किया तथा यह भी कहा कि शीर्ष अदालत इस तरह के आग्रह को पूर्व में खारिज कर चुकी है। पीठ ने कहा, हम सुनिश्चित करेंगे कि संयंत्र सभी पर्यावरण नियमों का पालन करे। इसकी ऑक्सीजन उत्पादन इकाई को काम करने की अनुमति दी जाएगी। हम ऑक्सीजन संयंत्र के मुद्दे पर हैं।

पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में कहा, देश में लगभग राष्ट्रीय आपातकाल है। आप (तमिलनाडु सरकार) समाधान की बात नहीं करते। हम इसपर (वेदांता की याचिका) शुक्रवार को सुनवाई करेंगे। बता दें कि कोर्ट ने केंद्र सरकार से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा है। केंद्र ने कहा है कि सरकार ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी जवाओं की सप्लाई, टीकाकरण की प्रक्रिया और लॉकडाउन लगाने का अधिकार सिर्फ राज्य सरकार को हो, कोर्ट को नहीं…इनपर जवाब दे।

केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, देश को ऑक्सीजन की अत्यंत आवश्यकता है। केंद्र प्रत्येक स्रोत से ऑक्सीजन प्राप्त कर रहा है। वेदांता अपने संयंत्र को शुरू करना चाहता है, लेकिन वेदांता को केवल स्वास्थ्य उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन उत्पाद करने के वास्ते इसे शुरू करने की अनुमति दीजिए।

वेदांता की ओर से साल्वे ने कहा, यदि आज आप हमें अनुमति दे देते हैं तो हम पांच से छह दिन में काम शुरू कर सकते हैं। कंपनी हर रोज कई टन ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकती है और यह इसकी नि:शुल्क आपूर्ति को तैयार है। वर्ष 2018 में इस संयंत्र को पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर सुप्रीम कोर्ट ने बंद करवा दिया था।

यह भी देखे:-

मोबाईल लूट के दौरान बदमाशों से बहादुरी से भिड़ी बी.टेक की छात्रा और ...
योगी ने दिए सख्त निर्देश : एंबुलेंस संचालन की व्यवस्थाओं की निगरानी रखें डीएम
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया रिपोर्ट कार्ड, बोले - 350 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में आएंगे
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ  
क्रिकेट मैच में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ, पुलिस ने की कार्यवाही, मुकदमा दर्ज
अंडरवर्ल्ड से हैं नवाब मलिक के संबंध-देवेंद्र फडणवीस, खुद पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब
चीन पर एक और वार, लोकप्रिय ऑनलाइन गेम पब्जी समेत 118 चीनी ऐप्स बैन
उत्तर प्रदेश : लॉकडाउन में इन इलाकों में बिक रही है शराब, उमड़ी भीड़
बंगाल का संग्राम : टीएमसी के लिए प्रचार करेेंगी सपा सांसद जया बच्चन, नंदीग्राम के बाद इस हॉट सीट पर ...
ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे डीजीपी ओपी सिंह
ग्रेटर नोएडा : छात्र की गोली मारकर हत्या
गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव: प्रमेन्द्र भाटी तीसरी बार बने अध्यक्ष, अजीत नागर बने सचिव
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
राहुल गांधी की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से बातचीत, भारत की वर्तमान स्थिति पर अमेरिका की खामो...
ईशान इंस्टीट्यूट में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ संपन्न, दान और कर्म के महत्व पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी वहां की सुरक्षा में भारी चूक, उठे सवाल