पश्चिम बंगाल: कोरोना की वजह से चुनाव प्रचार पर EC ने लगाईं पाबंदियां, रोड शो पर रोक; रैली में नहीं होंगे 500 से ज्यादा लोग

कोविड-19  के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में तत्काल प्रभाव से रोड शो और वाहन रैली पर रोक लगा दी है। बैन लगाने के साथ-साथ चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि कई राजनीतिक दल के उम्मीदवार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि किसी भी सभा में 500 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं।

बता दें कि गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चल रही विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 रोधी नियमों के क्रियान्वयन को लेकर गुरुवारको निर्वाचन आयोग से नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने चुनाव के दौरान कोविड रोधी प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन का आग्रह करने वाली तीन जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि कोविड सुरक्षा पर परिपत्र जारी करना और बैठकें करना पर्याप्त नहीं है तथा नियमों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों संबंध में शुक्रवार तक शपथपत्र दायर किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा, हम रिकॉर्ड में रखी गई इस सामग्री से संतुष्ट नहीं हैं कि पश्चिम बंगाल में भारत निर्वाचन आयोग और इसके अधिकारियों ने अपने परिपत्र जारी किए हैं।

बचे हैं दो और चरण
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कुल 8 चरणों में कराया जा रहा है। आज मिलकर कुल छह चरणों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। अब केवल दो चरणों के लिए मतदान बचे हुए हैं। इनमें सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल और आखिरी और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश: बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकाला, फिर पुलिस कमिश्नर ने उठाया ये कदम
गांव भट्टा पारसौल मेरे संघर्ष के समय का साथी रहा है : विधायक धीरेंद्र सिंह
संकलन:नए-नए नैरेटिव समाज में लेकर आने वाले वामपंथ के स्वरूप कितने हैं ...पढ़िए विस्तार से
निपाह वायरस : क्या यह अगली महामारी हो सकती है? जानें क्यों जताई जा रही ये आशंका
महंगाई की मार से राहत नहीं! लगातार 11वीं बार रेपो रेट 6.5% पर कायम, आपकी EMI नहीं होगी सस्ती
कल का पंचांग, 20 में 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
हरिद्वार कुंभ से लौटे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह व उनकी पत्‍नी कोरोना पॉजिटिव, पतंजलि योग पी...
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की शीतलहर से बचाव की एडवाइजरी: जानें क्या करें और क्या न करें
ईएमसीटी की पहल: छोटी मिलक के बच्चों को मिला शिक्षा का नया संबल
लखनऊ : स्कूली सामान खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में आज आएंगे 1100 रुपए
आईईसी कालेज में ओरियंटेशन कार्यक्रम का समापन
56 वां भारतीय हस्तशिल्प मेला 12 अक्टूबर से, नरेश बोथरा स्वागत समिति के अध्यक्ष नामित
PM मोदी के महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजैक्ट का सर्वेक्षण तेज, दिल्ली से वाराणसी के बीच ये होंगे स...
कोरोना डेल्टा वैरिएंट : वैक्सीन के बाद भी खतरा बरकरार, मौत का जोखिम है कम- ICMR
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी ने महिला दिवस पे महिलाओं को "वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स" से किया सम्मान...
ईपीसीएच ने मिलान में भारतीय हस्तशिल्प की भव्य प्रस्तुति दी: "एएफ-एल" आर्टिगिआनो इन फिएरा 2024 में इं...