ऑक्सीजन के लिए मोदीनगर से मेरठ तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 75 मरीजों की बची जान

संतोष हॉस्पिटल के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में भी ऑक्सीजन के कारण मरीजों की जान पर बन आई। हालांकि मोदीनगर से मेरठ तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 20 मिनट में व्यवस्था कराई गई, तब जाकर ऑक्सीजन के साथ टीम मेडिकल पहुंची। अधिकारियों के अनुसार मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो कंपनियों की ओर से ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। मेडिकल इमरजेंसी में 75 से 80 मरीजों का इलाज हो रहा है। 68 मरीजों को ऑक्सीजन भी दी जा रही है।

लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई मरीजों को होती है। बुधवार से मेडिकल इमरजेंसी में ऑक्सीजन की दिक्कत हो रही है। बुधवार को भी रात में ऑक्सीजन की सप्लाई थोड़ी देर के लिए बाधित हुई तो अफरातफरी मच गई। गुरुवार को भी मेडिकल इमरजेंसी में ऐसी ही स्थिति हुई। शाम में अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई डाउन हो गई।

एक टैंकर सिलेंडर तो पहुंच गया, लेकिन उस टैंकर से संबंधित महत्वपूर्ण एक उपकरण नहीं था। इस कारण इमरजेंसी में टैंकर से सप्लाई लाइन नहीं जोड़ी जा सकी। यह सूचना जैसे ही मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार और एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी को मिली तो सभी थोड़ी देर के लिए सकते में आ गए। एडीएम सिटी ने एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक और अन्य अधिकारियों से वार्ता की।

तब तक आक्सीजन कंपनी की टीम मोदीनगर से निकल गई। परतापुर पुलिस, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुधीर शर्मा और एसीएम संदीप श्रीवास्तव को परतापुर से मेडिकल के बीच ‘ग्रीन कॉरिडोर’ के तहत सारी व्यवस्था करने को कहा गया। ऑक्सीजन कंपनी की टीम को परतापुर से परतापुर पुलिस लेकर शाप्रिक्स मॉल तक पहुंची। वहां से ट्रैफिक इंस्पेक्टर, एसीएम और एक पुलिस गाड़ी सारा रास्ता साफ करते हुए मेडिकल पहुंचा। एडीएम सिटी और मेडिकल प्राचार्य आपातकालीन व्यवस्था की तैयारी में जुटे रहे। 20 मिनट में टीम मोदीनगर से मेडिकल पहुंच गई। टैंकर से ऑक्सीजन की सप्लाई को कनेक्ट किया जा सका। मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई चालू हो सकी।

एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी में ऑक्सीजन को लेकर थोड़ी दिक्कत हो गई, लेकिन पुलिस, प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने मोदीनगर से मेडिकल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर व्यवस्था कराई गई। मरीजों को दिक्कत नहीं होने दी गई। थोड़ी देर के लिए अफरातफरी रही

यह भी देखे:-

पुतिन ने की PM मोदी की नीतियों की तारीफ, मेक इन इंडिया का रूस में भी बजा डंका
यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाउन ने वर्ल्ड हार्ट डे पर आयोजित किया वॉकथॉन, भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी;...
ध्यानाचार्य डॉ. अजय जैन ने कश्मीर में मासूम सैलानियों की हत्या को बताया कायरता पूर्ण, कहा— मानवता के...
ग्रेनो के सभी शिक्षण संस्थान एवं अस्पताल लीज डीड की शर्त पर स्थानीय किसानों एवं गरीब लोगों का करें ...
पंचायत चुनाव के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित
इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लि. को एबीपी न्यूज की ओर से हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में ब्रांड एक्सीलेंस का पुर...
कोरोना टीकाकरण: अगले दो दिन नही लगेगा टीका ,जाने क्यों
दर्शकों की मांग के कारण वाईआरएफ 11 नवंबर को विदेशों में टाइगर 3 रिलीज करेगा!
हिमाचल से बनारस आयी महिला, पबजी खेलते खेलते हुआ प्यार, प्रेमी को देख वापस लौट गई ,जानें पूरी कहानी
युवाओं को होनी चाहिए इतिहास की जानकारी, आतंक से खत्म नहीं हो सकती आस्था: सोमनाथ में बोले पीएम मोदी
अलर्ट: युवाओं और बच्चों में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, बंगलूरू में पांच दिन में 250 संक्रमित
ग्रेटर नोएडा में 4 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का आगाज
अरुणाचल प्रदेश: फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, एलएसी पर घंटों रहा तनाव
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय : कोविड -19 के प्रकोप द्वारा कॉर्पोरेट और सरकारी नेटवर्क में घुसपैठ करने और ...
गैंगस्टर परिवार ने छुपाई अपनी असलियत, बेटी की शादी के बाद खुलासा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज