देश में कोरोना महामारी बेकाबू , पहली बार एक दिन में ….

देश में कोरोना महामारी बेकाबू होती जा रही है। पहली बार एक दिन में तीन लाख 14 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। दुनिया के किसी देश में एक दिन में इतने नए मामले नहीं पाए गए। नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक किसी एक देश में एक दिन के अंदर मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इसके पहले अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 जनवरी को 3 लाख 7 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

मौत के मामले में भी भारत ने तोड़ा रिकार्ड

मौत के मामले में भी पिछले दो दिनों से डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बुधवार को रिकॉर्ड 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया। मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में ब्राजील के बाद भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। बाकी सभी देशों में एक हजार से कम ही लोग जान गंवा रहे हैं। ब्राजील में एक से दो हजार मौतें हो रहीं हैं।

कोरोना वायरस के बदलते स्वरूप ने चिकित्सकों को हैरान कर दिया है।  निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी वायरस फेफड़ों पर कहर ढा रहा है। ऐसे लोगों की सही स्थिति की जानकारी सीटी स्कैन कराने पर पता चल रही है।

यह भी देखे:-

पैसे के लेनदेन में दोस्तों ने ली दोस्त की जान !
चन्द्रयान के सुरक्षित लैंडिंग पर सांसद महेश शर्मा ने कहा, हमें ऐतिहासिक पल का गर्व और गौरव रहेगा
बरसो रे बदरा: आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, दोपहर बाद करवट ले सकता है मौसम
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - केन्याई छात्रा के साथ नहीं हुई मारपीट
सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत का मामला: दो पुलिस कर्मी निलंबित
GPL 4 क्रिकेट मैच में खेले गए दो मैच , पढ़ें पूरी खबर
लखीमपुर कांड: मंत्री के बेटे के पुलिस के सामने हाजिर होते ही सिद्धू ने तोड़ा अनशन
गार्डों की मदद से फ़ैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से द्रोण गौशाला दनकौर को मिली बड़ी धनराशी
गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने बीआईसी का दौरा किया, मोटोजीपी™ भारत के लिए हाई लेवल सिक्योरिटी और ट्...
COVID-19 in India: 24 घंटों में आए 36,571 नए मामले, 150 दिनों में सबसे कम सक्रिय केस
Greno West: रामलीला मंच से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, केवट प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया
यूट्यूबर है तो ख़बर आपके लिए, इंडिया के बाद अब अमेरिका भी लेगा आपसे टैक्स, पढें पूरी रिपोर्ट
जीका वायरस की चपेट में केरल, पांच नए मामले, अब तक 28 लोग संक्रमित
Coronavirus in India: देश में आए कोरोना के 30 हजार से अधिक नए मामले
कोरोना पर वार : डीआरडीओ पानीपत में बनाएगा 500 से 1000 बेड का कोविड अस्पताल