गृह मंत्रालय की दो-टूक, राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर नहीं लगाया जाए प्रतिबंध

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। देश में कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति विकराल हो गई है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्‍या ने सरकार के सभी इंतजामों पर पानी फेरने का काम किया है। ऑक्‍सीजन और रेमडेसिविर की भारी किल्‍लत हो गई है। हालांकि सरकार ऑक्‍सीजन की आपूर्ति को सुचारू करने के लिए पूरी कोशिशें कर रही है। ऑक्‍सीजन टैंकरों को राज्‍यों में रोके जाने की शिकायतों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्‍त रुख अपनाया है। मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। यही नहीं ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों के अंतर-राज्य आवाजाही की अनुमति दी जाए।

No restriction shall be imposed on the movement of Medical Oxygen between the State and transport authorities shall be instructed to accordingly allow free inter-state movement of oxygen-carrying vehicles: MHA #COVID19 pic.twitter.com/EvOkeuT7By

— ANI (@ANI) April 22, 2021
केंद्रीय गृह मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब दिल्‍ली सरकार ने इसकी आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर सीधे केंद्र सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है। दिल्‍ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ऐसे में जब केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का आवंटन बढ़ा दिया है तो हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारें ऑक्‍सीजन लेकर आ रहे टैंकरों को रोक रही हैं। उन्‍होंने सवाल उठाया कि आखिर में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारें इस तरह का व्यवहार क्यों कर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे दिल्ली का उत्तर प्रदेश और हरियाणा से झगड़ा है।

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि आज दिल्ली में चारों तरफ ऑक्सीजन के लिए त्राही त्राहि इसलिए मची हुई है क्योंकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने ऑक्सीजन को लेकर जंगलराज मचा रखा है। वहां की सरकारें, अधिकारी, पुलिस वहां के ऑक्सीजन प्लांट से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन नहीं निकलने दे रहे हैं। उन्‍होंने केंद्र सरकार से गुहार लगाई कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए अन्‍यथा स्थिति बेहद विकराल हो जाएगी। उन्‍होंने बताया कि दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो गई है। सरोज, राठी, शांति मुकुंद, तीरथ राम अस्पताल, यूके अस्पताल, जीवन अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं है।

यह भी देखे:-

यूपी : मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लिखी चिट्ठी
लखनऊ : पीजीआई हॉस्पिटल में रोबोट से होगा किडनी ट्रांसप्लांट
पीएम मोदी ने देश में शहरी विकास को नई दिशा व दिशा दी: राजनाथ सिंह
रेल यात्रियों को राहत! पटना के रास्ते कोलकाता-अमृतसर के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, जानें शेड्यूल
त्‍योहारी सीजन का तोहफा, एक और सरकारी बैंक ने सस्‍ता किया Home Loan
योग में ॐ के उच्‍चारण पर सिंघवी ने जताई आपत्ति,बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया
खुशख़बरी : बढ़ते मामलों के बीच मौत को मात दे रहे है कोरोना के मरीज़, जानें पूरी ख़बर
लॉकडाउन का उलंघन करने वालों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना
दुर्गा एनक्लेव कालोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, अन्नू खान ने किया ध्वजारोहण
INDvENG: बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला आज
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनधि मंडल नोएडा इकाई ने बजट की प्रसंशा की
नौकरी नहीं मिली तो पंखे से लटक कर दे दी जान
Arvind Kejriwal in Ayodhya: दिल्ली के सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- हर किसी को ...
बंगाल का संग्राम : टीएमसी के लिए प्रचार करेेंगी सपा सांसद जया बच्चन, नंदीग्राम के बाद इस हॉट सीट पर ...
पांच रुपये का मास्क पहन कर निकलो भैया, क्यों सौ रुपये जुर्माना दे रहे हो