Coronavirus से प्रभावित सिनेमा वर्कर्स और पत्रकारों की मदद के लिए आगे आए चिरंजीवी, मुफ्त में मुहैया करवाएंगे वैक्सीन
नई दिल्ली,। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में एक बार फिर से कई फिल्मी सितारे और देश ही हस्तियां जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रही हैं। महामारी से बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई सितारे अपने स्तर पर लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। अब साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी ने सिनेमा वर्कर्स और पत्रकारों की मदद करने का फैसला किया है।
उन्होंने सिनेमा वर्कर्स और पत्रकारों को मुफ्त में कोरोना वायरस की वैक्सीन मुहैया करवाने का एलान किया है। चिरंजीवी यह वैक्सीन अपने संगठन कोरोना क्राइसिस चैरिटी (सीसीसी) और अपोलो हेल्थ के सहयोग से मिलकर मुहैया करवाएंगे। इस बात की जानकारी दिग्गज अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक वीडियो साझा कर सिनेमा में काम करने वाले वर्कर्स और पत्रकारों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मुहैया करवाने की बात कही है।
తెలుగు చిత్ర పరిశ్రమలోని సినీ కార్మికులని,సినీ జర్నలిస్టులని కరోనా బారి నుంచి రక్షించుకునేందుకు కరోనా క్రైసిస్ ఛారిటీ #CCC తరుపున ఉచితంగా అందరికి వాక్సినేషన్ వేయించే సదుపాయం అపోలో 247 సౌజన్యంతో చేపడుతున్నాం. Lets ensure safety of everyone.#GetVaccinated#WearMask #StaySafe pic.twitter.com/NpIhuYWlLd
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) April 20, 2021
चिरंजीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि 45 साल से ज्यादा उम्र के सिनेमा वर्कर्स और पत्रकारों को वैक्सीन दी जाएगी। चिरंजीवी ने यह भी कहा है कि सिनेमा वर्कर्स अपने पति या पत्नी को भी वैक्सीन लगवा सकते हैं अगर वह वैक्सीन लेने की तय सीमा के अंदर आते हैं। चिरंजीवी ने यह भी बताया है कि यह वैक्सीनेशन ड्राइव एक महीने के लिए चलेगा और सिने वर्कर्स के अलावा सिने जर्नलिस्ट्स को भी यह वैक्सीन लगवाई जाएगी।
