अच्छी खबर, बिहार में भी शुरू होगी संपत्ति स्वामित्व योजना, पीएम मोदी 24 को करेंगे लांच

बिहार में भी संपत्ति स्वामित्व योजना शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह के मौके पर 24 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसे लॉन्च करेंगे। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का सर्वे होगा। मैपिंग की जाएगा। फिर लोगों को उनकी संपत्ति ( भूमि व मकान) का एक प्रॉपर्टी कार्ड दिया जाएगा, जिसमें उनके भूमि संबंधित पूरी जानकारी रहेगी। इस प्रॉपर्टी कार्ड की मदद से बैंकों में लोन की सुविधा भी उन्हें उपलब्ध हो सकेगी। उनके पास अपनी संपत्ति का एक रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।

इस बाबत भारत सरकार से बिहार के मुख्य सचिव को एक पत्र भी लिखा गया है। इसमें 24 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, भूमि एवं राजस्व मंत्री तथा संबंधित आलाधिकारी को ऑनलाइन रूप से इस कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया गया है।

मालूम हो कि आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में यह योजना पिछले साल से चल रही है और लाखों लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। स्वामित्व योजना के तहत गांवों की भूमि की पैमाइश ड्रोन के जरिए होगी। ड्रोन से गांवों की सीमा के भीतर आने वाली हर प्रॉपर्टी का एक डिजिटल नक्‍शा तैयार होगा।

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री विभिन्न राज्यों की कई ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत भी करेंगे। इनमें बिहार की भी कई पंचायतें शामिल हैं।

यह भी देखे:-

शहीद भगत सिंह के बताये रास्ते पर चले युवाः देवेंद्र गुर्जर
Auto Expo 2020: Batrixx ई-बाइक सिंगल चार्ज पर चलती है 300 km
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने धरना स्थल पर जाकर किसान सभा के धरने को दिया स...
जीबीयू से विदेशी विद्यार्थियों का पहला जत्था वियतनाम के लिए रवाना हुआ
लाखों के पटाखे सहित दुकानदार गिरफ्तार
ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोले पीएम मोदी, समय की कसौटी पर खरी उतरी भारत-रूस की दोस्ती
दर्दनाक सड़क हादसा : 6 की मौत, सात घायल, मरने वाले पांच लोग एक ही परिवार के
दिल्ली: केजरीवाल शुरू करेंगे 'देश का मेंटॉर' कार्यक्रम, सोनू सूद होंगे ब्रांड एंबेसडर
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई: सीता से मिले हनुमान, उजड़ी अशोक वाटिका, रोमांचित हुए दर्शक
कोरोना संकट के बीच सेना प्रमुख ने की PM मोदी से मुलाकात, नरवणे ने दी तैयारियों को लेकर जानकारी
किसानों का लगातार धरना जारी, 12 सितम्बर को प्राधिकरण पर ताला लगाने की चेतावनी
यूपी: शुरू हो रही है 25 जुलाई से शुरू  कांवड़ यात्रा- मुख्यमंत्री योगी , तैयारियां पूरी करने के निर्...
टिक टॉक का भारतीय विकल्प है चिंगारी ऐप
सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं बेवन नागर
कोवैक्सीन में गाय के बछड़े का सीरम: विपक्ष ने उठाए सवाल, कंपनी बोली-सेल्स विकसित करने में हुआ इस्तेमा...
पंच महाभूत से संस्कृति तक: प्रेरणा विमर्श 2024 का समापन, संकट संस्कृति पर तो संकट राष्ट्र पर – सुनी...