बिकराल हुई महामारी, नए मामले तीन लाख के पार, 21 सौ से ज्यादा मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्‍यादा की गई जान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस जल्दी-जल्दी रूप बदल रहा है और ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बुधवार को तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए और 21 सौ से ज्यादा लोगों की जान भी चली गई। पिछले सात दिनों में ही 18 लाख से ज्यादा संक्रमित बढ़ गए हैं, जबकि उससे पहले के हफ्ते में 10 लाख से ज्यादा मामले बढ़े थे। वल्र्डोमीटर और कोविड19इंडिया ओआरजी के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 3,15,478 नए मामले मिले हैं, 1,79,372 मरीज ठीक हुए हैं और 2,101 और लोगों की मौत हुई है।

संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 59 लाख के पार

इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 59 लाख 24 हजार को पार कर गया है। अब तक एक करोड़ 34 लाख 49 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,84,672 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 22,84,209 हो गई है।

सात दिनों में बढ़े 18 लाख से ज्यादा मरीज

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 1.56 करोड़ थी। इनमें से 1.32 करोड़ लोग ठीक हो चुके थे और 1,82,553 लोगों की जान भी जा चुकी थी। पिछले सात दिनों में संक्रमितों की संख्या में 18 लाख से ज्यादा की वृद्धि हुई है। इससे पहले वाले हफ्ते में 10.71 लाख मामले बढ़े थे। पिछले सात दिनों में 10 लाख आबादी पर 1,249 लोग संक्रमित हुए और आठ लोगों की मौत भी हुई।

मंगलवार को 16.39 लाख टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 16,39,357 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 10 लाख 53 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

146 जिलों में संक्रमण दर 15 फीसद से ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 146 जिलों में संक्रमण की दर 15 फीसद से ज्यादा है। जबकि, 274 जिलों में संक्रमण दर पांच से 15 फीसद के बीच है। मंत्रालय के मुताबिक देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मध्य में है और अभी भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। यह कहना मुश्किल है कि कम मामले कम होंगे।

वहीं केंद्र सरकार ने आगाह किया है कि कोविड ग्राफ में अभी तक गिरावट का कोई स्पष्ट संकेत नहीं है। सरकार की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड वैक्‍सीन की पहली खुराक लेने के बाद 21 हजार से ज्‍याद लोग वायरस से संक्रमित हो गए जबकि 5,500 से अधिक लोग दूसरी खुराक लेने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने बुधवार को कहा कि हम महामारी की दूसरी लहर के बीच में हैं और मामलों में वृद्धि हो रही है। हम यह नहीं बता सकते कि संख्या में कब कमी आएगी।

यह भी देखे:-

47 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
आयकरदाताओं के लिए बड़ी खबर: अगले हफ्ते पेश होगा नया इनकम टैक्स बिल
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के तत्वाधान में प्रथम शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रेनो के कारोबारी का बुलंदशहर में मर्डर
कोरोना की लहर बेकाबू : नौ माह तक नहीं बदला उपचार प्रोटोकॉल, बेपरवाह रहे अफसर
मदर डेज़ के दिन कई सोसाइटी में अलग अलग तरह से बनाया गया
स्वतंत्रता दिवस पर कासना पुलिस ने निर्धन बच्चों में मिठाई फल बांटे
Kisan Protest LIVE: जंतर मंतर पर किसानों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से ,कड़ी सुरक्षा
कोरोना वैक्सीन: जानिए हाथ में क्यों लगाया जा रहा है टीका
अनीस अहमद बने सपा के दादरी नगर के नगर अध्यक्ष
शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे  सद्गुरु,  "मिट्टी बचाओ" (Save Soil)  अभियान के तहत छात्रों को किया जागरू...
अपने जन्मदिन के दिन यूपी के पूर्व सीएम एन.डी. तिवारी ने ली अन्तिम सांस, यूपी में शोक की घोषणा
शारदा केयर हेल्थसिटी का सराहनीय कदम, पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए लगा मुफ्त हेल्थ कैंप
हाईवे फैशन वीक सीजन 7: शो का मुख्य आकर्षण रहा शो के मुख्य आकर्षण का केंद्र बने कैंसर अवेयरनेस , गो ...
यूपी: भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री योगी ने बाराबंकी दौरा रद्द किया, अब तक कई मौतें