डबल के बाद अब कोरोना के ट्रिपल म्यूटेशन वाले वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता! जानें इसके बारे में सबकुछ

भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के करीब 3 लाख नए मामले आए और इस दौरान 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वायरस के आगे दम तोड़ दिया। देश में हर दिन बढ़ते मामलों के पीछे अभी तक डबल म्यूटेशन वाले वेरिएंट को जिम्मेदार बताया जा रहा था। हालांकि, अब एक और चुनौती देश के सामने आ गई है और वह है कोरोना वायरस का ट्रिपल म्यूटेशन। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में कोरोना के ट्रिपल म्यूटेशन वाले वेरिएंट ने दस्तक दे दी है।

ट्रिपल म्यूटेशन यानी कोरोना के तीन अलग-अलग स्ट्रेन का मिलकर एक नया वेरिएंट बनना। देश के कुछ हिस्सों में कोरोना का यह ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट मिलने की खबर है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में यह ट्रिपल म्यूटेंट वायरस मिला है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनियाभर में कोरोना के तेज रफ्तार से बढ़ते मामलों की वजह इसके नए वेरिएंट ही हैं। दरअसल, वायरस जितना फैलता है, यह अपनी कई कॉपी बनाता है और इसमें कई बदलाव होते हैं।

क्या है ट्रिपल म्यूटेशन?
भारत में इससे पहले डबल म्यूटेशन वाला वेरिएंट मिला था यानी जिसमें कोरोना के दो अलग स्ट्रेन मिल गए हों। अब मिले ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट में कोरोना के तीन स्ट्रेन मिल गए हैं।

कहां मिला है यह नया म्यूटेशन?
अभी तक महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कोरोना के ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट के मिलने की खबर है।

क्या ट्रिपल म्यूटेशन संक्रामक है?
विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस में हो रहे म्यूटेशन की वजह से ही सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट कितना घातक है या यह कितनी तेजी से फैलता है, इसका पता लगाने के लिए अभी शोध करने पड़ेंगे। मौजूदा समय में भारत की 10 लैब में वायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग हो रही है।

डबल म्यूटेंट की वजह से न सिर्फ रोजाना आने वाले मामले तेजी से बढ़े बल्कि इस बार बच्चों पर भी यह वायरस असर कर रहा है।

क्या मौजूदा वैक्सीन इसके खिलाफ कारगर रहेगी?
ट्रिपल म्यूटेशन के तीन में से 2 स्ट्रेन ऐसे हैं जो घातक साबित हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक वैक्सीन का इस वेरिएंट पर असर होगा या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस नए वेरिएंट में शरीर के अंदर प्राकृतिक तौर कोरोना के खिलाफ बनी इम्यूनिटी को बेअसर करने की क्षमता है।

यह भी देखे:-

भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी निर्विरोध बने एमएलसी, प्रतिद्वंदियों का नामांकन पत्र खारिज
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया छठवां स्थापना दिवस , आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं
शारदा विश्वविधालय के छात्र रोहन को पैतीस सौ किलोमीटर की सद्धभावना यात्रा के लिए रवाना
ज़्युरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए शेयरधारक समझौते पर किए ह...
आप कार्यकर्ता कोरोना संकट काल में दादरी के गांव में लगा रहे हैं कैंप
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : सीएम योगी बोले, अगले महीने कभी भी लोकार्पण, नवंबर से कानपुर और आगरा मेट्रो ...
बीएड परीक्षा: फिर आगे बढ़ाई गई तारीख, 30 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा
कन्या विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का हुआ आयोजन
नए कानून के मुताबिक बदलेगा फेसबुक, व्हाट्सएप भी टालेगा निजता नीति
महाशिवरात्रि: चारों प्रवेश द्वार से होंगे बाबा की झांकी के दर्शन, दस एडिशनल एसपी संभालेंगे सुरक्षा व...
सीबीएसई का फैसला: थ्योरी के लिए 60 व प्रैक्टिकल के लिए होंगे 40 अंक, सभी कौशल विषयों के अंकों का वित...
ट्रांसपोर्ट नगर में 2 करोड़ 17 लाख रुपये से बनाए गए रैन बसेरे का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
दिल्ली तक लखीमपुर बवाल की आंच, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद, बॉर्डरों पर बढ़ी सुरक्षा
Today Weather News Report: दिल्ली, यूपी में झमाझम बारिश, जानें सभी अपडेट
बीजेपी मिशन 2022 : संगठन ने की समीक्षा, सीएम योगी ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड
हिंदू युवा वाहिनी गौतमबुद्ध नगर ने मनाया योगी आदित्यनाथ जी का 50 वां  जन्मदिन