‘सांसों का सिलेंडर’: जीटीबी अस्पताल में देर रात पहुंचा ऑक्सीजन टैंकर, भावुक डॉक्टर बोले- खो दी थी उम्मीद

राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी अब कुछ हद तक दूर हुई है। क्योंकि देर रात गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के मौजपुर से एक टैंकर आ गया है। जिसके बाद कोविड वार्ड में ऑक्सीजन ले जाने के लिए ट्रॉलियों का इस्तेमाल किया गया।

 

जब तक टैंकर नहीं आया था तब तक हर कोई परेशान था। अस्पताल में सभी उसके आने का इंतजार कर रहे थे। इसके चलते अस्पताल के चैयरमेन भी घर नहीं गए।

रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना था कि हमने लगभग सभी उम्मीद खो दी थी। लेकिन जब जब हमने देखा कि हमारे परिसर में ऑक्सीजन टैंकर पहुंचा है तो वो भावुक हो गए।

गौरतलब है कि राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार रात 10:30 बजे ट्वीट कर कहा कि गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी कमी है। जीटीबी में सिर्फ 4 घंटे की ऑक्सीजन बची है।
यहां 500 मरीजों का ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज चल रहा है। ट्वीट में उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को टैग कर लिखा कि तुरंत इस समस्या से निपटने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल कराएं। उन्होंने अपने ट्वीट में जीटीबी अस्पताल और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के प्रिंसिपल अनिल जैन का एक संदेश भी साझा किया है।

इसमें लिखा था कि मोदी नगर से जो ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाला वेंडर है वह आने में असमर्थ है और उसने कहा है कि उसके जिले के डीएम और एसएसपी का दबाव है कि वे दूसरे राज्यों जैसे दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति न करें। ऐसे में हमारे पास सिर्फ बृहस्पतिवार रात दो बजे तक की ऑक्सीजन है।

बड़ी त्रासदी को रोकने के लिए ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के कई अस्पतालों में सिर्फ 10 से 12 घंटे की ऑक्सीजन बची है। रोजाना खपत के हिसाब से दिल्ली को काफी कम ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। हालांकि देर रात जीटीबी अस्पताल में ऑक्सजीन टैंकर पहुंचने पर जान में जान आई।

 

यह भी देखे:-

प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कराया 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, दिव्यांग युवती का भी हुआ कन्यादान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यलय पर कल सोमवार को किसान महापंचायत: 10% प्लॉट और मुआवजा की मांग, राष्ट्र...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक 10 लाख लोगों को वितरित किये गए फ़ूड पैकेट्स
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ताजमहल देखने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी , एक की मौत कई घ...
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपाईयों ने दिया डीएम को ज्ञापन
ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में लगेगा अल्ट्रासोनिक वाटर मीटर, पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
Blue Light Effect on Skin: 60 मिनट तक मोबाइल की ब्लू लाइट के संपर्क में रहेंगे तो जल्दी बूढ़े हो जाए...
शाबास अर्जुन, फिर पेश की मिसाल, अपने ख़ास कटे जूते से जुटाई रकम दान किया, जानिए कटे जूते की कहानी
वाराणसी में आज ‘मोदी-मोदी’: पूर्वांचल को मिलेगी कई परियोजनाओं की सौगात
‘‘सांसद कोविड हेल्पलाईन’’ पर समस्या का किया जा रहा है समाधान   
टीकाकरण पर गैर-जिम्मेदाराना बयान: भड़के डॉ. हर्षवर्धन, बोले- थोड़ी शर्म खाओ, संकट के बीच मत करो राजन...
जी. एल. बजाज संस्थान में पीजीडीएम छात्रों के दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन, शैक्षणिक उत्कृष्टता के ...
टूटते रिश्तों को जोड़ रहा एफडीआरसी: शारदा यूनिवर्सिटी के सहयोग से पारिवारिक विवादों का समाधान
धर्मांतरण मामला: कानपुर के आठ कट्टरपंथी उमर गौतम के संपर्क में, एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा
बिलासपुर चौकी प्रभारी को दिनदहाड़े गोली  मारने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार