अखिलेश यादव का दावा : अपने कार्यकाल में जो सेवाएं हमने शुरू कीं वही काम आ रही हैं आज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार चार वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देती आ रही है। सपा सरकार ने जिन सेवाओं को चालू किया था अब वही कोविड समय में काम आ रही हैं।

अखिलेश ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों में तालमेल न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। यह बदहाली सिर्फ शहरों में ही नहीं है, बल्कि गांवों की हालत तो और भी खराब है। गांवों के पीड़ितों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।

वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दिया। सपा ने मांग की थी कि चूंकि भाजपा सरकार नया अस्पताल तो बना नहीं सकी इसलिए कैंसर अस्पताल को चालू किया जाए। तब भाजपा सरकार ने नहीं सुनी। अब जब पानी सिर से ऊपर बहने लगा है तो हज हाउस सरोजनीनगर, अवध शिल्प ग्राम और कैंसर अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। इनका निर्माण समाजवादी सरकार में ही हुआ था।

बदले की भावना से भाजपा ने समाजवादी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किया, जबकि आज वही काम आ रही हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं तभी चालू की गई थीं। इनसे काम चलाने की अब भाजपा की मजबूरी है। कहा कि भाजपाइयों की प्राथमिकता सत्ता पाना और चुनाव जीतना भर रह गया है। भले ही उनकी रैलियों और सभाओं से कोरोना का विस्तार होता रहे। लोगों के जान की उन्हें परवाह नहीं।

यह भी देखे:-

एक्टिव सिटीजन टीम ने किया पौधारोपण
रामविलास पासवान की विरासत बंटी, लोजपा के हुए दो टुकड़े, आयोग ने चुनाव चिह्न और नाम भी बदले
पुलिस कस्टडी में अतीक व अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार
लखनऊ में मेदांता और सहारा समेत पांच अस्पताल कोरोना इलाज के लिए आरक्षित
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी: यूपी चुनाव की तैयारियों को देंगी अंतिम रूप, प्रत्याशियों के चयन पर भी हो...
GIMS ग्रेटर नोएडा के डाक्टरों के अथक प्रयास से एक और कोरोना मरीज स्वस्थ, जानिए कैसे किया उपचार
आगामी 1 सितंबर से खोले जाएंगे प्राइमरी स्कूल, टीचरों को दी जाएगी ट्रेनिंग
सरकार किसानों की दुश्मन : शाकिर पठान
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, टाटा 407 से टकराई ब्रेजा कार, 4 लोगों की मौत
चौधरी चरण सिंह के कदमो पर चलकर ही किसानों के साथ न्याय हो सकता है राम सिंह निर्जर
BEGINNING स्कूल के बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर विधानसभा के प्रत्येक गांव को भरपूर बिजली देने के लिए 220 केवी बिजली घ...
जानिए एनसीआर की कोराेना गाइडलाइन: दिल्ली के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू की तैयारी?
महिला दिवस पर शूटिंग प्रतियोगिता में हाथ आजमाएंगी नारी शक्ति
Today Weather Update: यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, दिल्ली को करना होगा इंतजार
गलगोटिया कॉलेज में "प्लास्टिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण" विषय पर वेबिनार का आयोजन