IPL 2021, DC vs MI: दिल्ली से हार के बाद रोहित शर्मा को लगा एक और झटका, इस वजह से लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2021 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को इस मैच में हार के साथ ही एक और तगड़ा झटका लगा। रोहित पर दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगा है। गौरतलब है कि आईपीएल 14 में मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

क्रिक बज वेबसाइट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर आईपीएल की गाइडलाइंस के मुताबिक स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। उन पर ये जुर्माना पहली बार उनकी टीम द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी ना करने की वजह से ये जुर्माना लगाया गया है। अगर वो इस सीजन में दूसरी बार ये गलती करेंगे तो उन पर 24 लाख का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा उनकी टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगेगा, जो कि 6 लाख से कम होगा।

मंगलवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा ने शानदार गेंजबाजी करते हुए  24 रन देकर चार विकेट विकेट लिए। मिश्रा के अलावा आवेश खान ने 15 रन देकर दो विकेट और  ललित यादव ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया। पंत की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने 138 रनों के लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला एकबार फिर चला और उन्होंने 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 33 रनों का योगदान दिया।

यह भी देखे:-

"चैरियट ऑफ डेवलपमेंट": बाउमा कॉनएक्सपो 2024 में सैनी इंडिया ने दिखाया प्रगति का नया अध्याय
एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन: ग्रेटर नोएडा के तीन छात्र टॉप 10 में
गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव: प्रमेन्द्र भाटी तीसरी बार बने अध्यक्ष, अजीत नागर बने सचिव
समाजसेवी रंजन तोमर ने माँगा सभी पार्टियों से टिकट कहा 'नहीं है धनबल या बाहूबल , सुशिक्षित युवा समाज...
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
कैबिनेट का फैसला: प्ले स्कूल की तर्ज पर सभी सरकारी विद्यालयों में खुलेंगी बाल वाटिका
जी.एल. बजाज में आयोजित हुआ कपड़े वितरण कार्यक्रम, गरीबों को मिली सर्दी से राहत
गौतम बुध नगर जनपद में होम आइसोलेशन सेल सक्रिय
दो पुलिसकर्मी हुए लाइन हाज़िर , जानिए क्यों
हत्या के प्रयास में वांटेड बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल, तमंचा और बाइक बरामद
आतंकवादी और चरमपंथी शब्दों का ना करें इस्तेमाल -तहरीक-ए-तालिबान, पत्रकारों को दी चेतावनी
Naxal Attack in Bijapur: लापता जवान की बेटी ने लगाई गुहार, 'नक्सल अंकल, प्लीज....मेरे पापा को छोड़ द...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में 350 से अधिक छात्रों को मिले टैब और स्मार्टफोन, विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले...
दनकौर रेलवे स्टेशन पर किसानों का रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
कानपुर: राष्ट्रपति के कार्यक्रम से बाधित हुई ट्रैफिक, जाम में फंस तड़पकर मर गई महिला
Covid Vaccination: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया राज्यों को वैक्सीन आवंटित करने का ...