हरिद्वार कुंभ से लौटे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह व उनकी पत्‍नी कोरोना पॉजिटिव, पतंजलि योग पीठ भी गए थे

काठमांडू, एजेंसी। हरिद्वार कुंभ में भाग लेकर लौटे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। ज्ञानेंद्र शाह अपनी पत्नी कोमल शाह के साथ रविवार को भारत से लौटे थे। कोरोना की गाइडलाइन के कारण मंगलवार को टेस्ट किया गया तो दोनों की ही पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

ज्ञानेंद्र शाह अपनी पत्नी के साथ होम आइसोलेशन में चले गए हैं। ज्ञानेंद्र शाह को हरिद्वार की महाकुंभ मेला 2021 की विशेष समिति ने आमंत्रित किया था। वे 12 अप्रैल के शाही स्नान में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अन्य कई कार्यक्रम में भाग लिया था। अपनी भारत यात्रा के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ भी गए थे। उन्होंने निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य कैलाश चंद गिरि महाराज से दक्षिण काली मंदिर में भेंट की थी। उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम में हिंदू धर्म की महत्ता पर साधुओं को संबोधित किया था। उनका स्वागत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया था।

यह भी देखे:-

आज का पंचांग , 25 जून 2020 , जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में श्रम दिवस मनाया गया
NASA Fly a Helicopter on Mars : नासा ने लाल ग्रह पर उड़ाया इनजेनयुटी हेलिकॉप्‍टर, पूरी दुनिया ने देख...
कोरोना महामारी: स्कूल खुलते ही आई आफत, बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण, इस राज्य ने उठाए ये कदम
WHO प्रमुख बोले- कोरोना के किसी भी वेरिएंट में वैक्सीन के प्रभाव को कम करने की क्षमता नहीं, लेकिन...
गेंहूं खरीद के लिए व्यापक प्रबंधक, किसानों को नही होगी कोई परेशानी : धीरेन्द्र सिंह
COVID-19: यूपी सरकार के मंत्री के निर्देश से सेवा में जुटे युवा
शारदा विश्वविद्यालय की छात्रा श्रेया अग्रवाल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में किया उत्कृष...
युवा संस्कार समारोह सम्पन्न
वाराणसी में गंगा का पानी हुआ हरा: BHU के वैज्ञानिकों ने जांच शुरू की, CPCB ने भी टेस्टिंग के लिए सैं...
बाईक व नकदी लूट कर भाग रहे बदमाश एनकाउंटर में घायल
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन
दिल्ली : बरसात ने बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड, मई में 120 साल में नहीं हुई इतनी बारिश
इन 3 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
भाजपा बिसरख मंडल युवा मोर्चा ने युवा संवाद एवं कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया
 जेनेरिक दवा मुद्दे समेत 22 सूत्रीय मांगों पर अड़े डॉक्टर्स