न रुके वैक्सीन की सप्लाई, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बयोटेक को केंद्र सरकार ने दे दिया 2 महीने का 100% एडवांस

केंद्र सरकार ने भारत के दो कोविड वैक्सीन निर्माताओं सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को जुलाई तक के प्रोडक्शन लिए 100 प्रतिशत एडवांस दे दिया है। वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों ने सोमवार रात को एनडीटीवी को ये जानकारी दी है। कोविशिल्ड का उत्पादन करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के लिए 3,000 करोड़ और कोवाक्सिन का उत्पादन करने वाले भारत बायोटेक के लिए 1500 करोड़ दिए गए हैं।  बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र ने भारत बायोटेक की बेंगलुरु फैसिलिटी के लिएभी  65 करोड़ अनुदान को मंजूरी दी थी।

गौरतलब है कि कच्चे माल की खरीद, कर्मचारियों का भुगतान, और टीके की खुराक बनाने और वितरित करने सहित सभी चीजों के लिए सीरम और भारत बायोटेक को धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

वैक्सीन की कमी से जूझ रहे राज्य

हाल के हफ्तों में राज्यों में वैक्सीन के स्टॉक घट जाने से सरकार की चिंता बढ़ी हुई है। आज सुबह पंजाब ने दूसरा ऐसा अलर्ट जारी किया, जिसमें केंद्र को बताया गया कि उसके पास केवल तीन दिन का ही स्टॉक है। इधर, शुक्रवार को आंध्र प्रदेश से खबर आई कि राज्य में वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म है। वहीं इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी के चलते मुंबई और पुणे सहित 100 से अधिक टीकाकरण केंद्र मजबूरन बंद करने पड़े। हालांकि, केंद्र ने पहले जोर देकर कहा था कि वैक्सीन के स्टॉक में कोई कमी नहीं है।

इस महीने की शुरुआत में, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने एनडीटीवी से कहा था कि  पुणे में उनके प्लांट में प्रोडक्शन कैपिसिटी बहुत कम है, उन्हें जून तक के उत्पादन के लिए लगभग तीन महीने और करीब 3,000 करोड़ रुपयों की जरूरत है।

18 से अधिक उम्र वालों को मिलेगी वैक्सीन

बता दें कि सरकार ने वैक्सीन के लिए ये फंड ऐसे समय में दिया है जब एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने की घोषणा कर दी गई है। अब तक पहले चरण के तहत फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की इजाजत दी गई थी। उसके बाद दूसरे चरण में 45 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

यह भी देखे:-

आज राहुल की असम रैली, चाय के बागानों का भी लेंगे जायजा
AKTU से संबद्ध 250 कॉलेजों में एक अप्रैल से शुरू होगी पढ़ाई
Lockdown 4 : गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जारी की गाइड लाइन, टहलने के लिए पार्क खोले गए , निजी वाह...
नोएडा प्राधिकरण का भ्रष्टाचार के खिलाफ नई मुहीम : इन नम्बरों पर कर पर कर सकते हैं शिकायत, पढ़ें
दहेज हत्या में वांटेड पति, जेठ व ससुर गिरफ्तार
Vodafone Idea ने लॉन्च किए 4 नए शानदार प्लान, 300GB डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई फायदे
'मस्जिद में लाउडस्पीकर से होने वाली अजान से हो रही परेशानी', बीएचयू के छात्र का ट्वीट, पुलिस ने दिया...
जो नदियों का पानी पाकिस्तान जाता था, प्रोजेक्‍ट बनाकर उनको यमुना में लाएंगे: नितिन गडकरी
यमुनाएक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिली युवती की लाश, पहचान की अपील
BEGINNING स्कूल के बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण
अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट लॉक, पार्टी बोली- हम क्या खाक डरेंगे
महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद बने हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
हार्डवेयर की दो दुकानों का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी
यूपी में सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पड़ेगा भारी ,5000 से एक लाख रुपये तक जुर्माना
धर्मगुरुओं ने श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई में शामिल होकर दिया एकता का संदेश
कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित